Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: PAK vs HK: ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड लेने के बाद आत्मविश्वास में दिखे उस्मान खान, कप्तान को छोड़ इन्हें दिया श्रेय

एशिया कप के दूसरे मैच में आज पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। ग्रुप ए के इस पहले मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन जल्द ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। हांगकांग की टीम उस्मान खान की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाई और पूरी टीम 116 रनों पर पवेलियन लौट गई।

उस्मान को मिला मैन ऑफ द मैच

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज उस्मान खान ने मैच में 7.3 ओवरों में 19 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। उस्मान को उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। पुरस्कार लेने के बाद उस्मान ने अपने माता-पिता और अल्लाह को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा

“अल्लाह और मम्मी-पापा को मैं धन्यवाद कहना चाहूँगा। जब मैं पहले स्पेल में गेंदबाजी करने आया तो मैंने विकेट लेने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। दूसरे स्पेल में गेंद रिवर्स स्विंग हुई और मुझे सफलता मिली। मेरे पैरों से खून निकलने लगा था लेकिन अब ठीक है। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूँ। कॉम्पीटिशन के साथ गेंदबाजी करना मजेदार है, गेंदबाजों के बीच अच्छा कॉम्पीटिशन है।”

भारत के लिए भी बन सकते हैं खतरा

उस्मान खान ने अपने छोटे से वनडे करियर में 6 मैच खेले हैं और इन मैचों में उनके नाम 15 विकेट दर्ज हैं। वह 19 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। पाक टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी जुनैद खान को बेंच पर बैठकर उन्हें टीम में मौका दिया है।

उन्होंने बीच के ओवरों में रिवर्स स्विंग से हांगकांग के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनसे बचने की जरूरत होगी। वैसे भी भारतीय मध्यक्रम फॉर्म में नहीं चल रहा है और उस्मान उनके लिए खतरा बन सकते हैं।

The post एशिया कप 2018: PAK vs HK: ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड लेने के बाद आत्मविश्वास में दिखे उस्मान खान, कप्तान को छोड़ इन्हें दिया श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.