पाकिस्तान और हांगकांग के बीच आज एशिया कप का दूसरा मैच खेला गया। मैच में हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जैसी कि उम्मीद की जा रही थी, पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। इस मैच में उनके गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।
आज के मैच में कई बातें चर्चा में रही। हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
विकेट के लिए जूझते दिखे मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से सभी को इस मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। इसके बावजूद वह हांगकांग जैसी टीम के खिलाफ विकेट नहीं ले पाए। मैच में उन्होंने भले ही ज्यादा रन नहीं दिए लेकिन स्विंग के लिए जूझते दिखे। पूरे मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
The post एशिया कप 2018: PAKvHK: मोहम्मद आमिर को विकेट नहीं मिलने के अलावा पुरे मैच के दौरान चर्चा में रही ये बातें appeared first on SportzWiki Hindi.