Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 में इस वजह से UAE में भारत को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

एशिया कप

एशिया कप क्रिकेट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. यह वनडे टूर्नामेंट 15 सितंबर से खेला जाएगा. बीसीसीआई ने शुक्रवार को मुंबई में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और अबु धाबी में होंगे. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे.

विराट कोहली इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे. उन्हें आराम दिया गया है. एशिया कप भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के केवल चार दिन बाद शुरू हो जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां और अंतिम टेस्ट मैच सात से 11 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि एशिया कप 15 सितंबर से यूएई में शुरू होगा.

वैसे तो इस खिताब को प्रबल दावेदार टीम इंडिया को माना जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम को थोड़े समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस टूर्नोमेंट में खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी नए हैं. बहुत कम भारतीय खिलाड़ियों के पास यहां की कंडिशन में खेलने का एक्पिरियंस है. विकेट की बात करें तो यहां की विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. आपको याद दिला दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. जिसकी कमी इस में टीम इंडिया को जरुर खलेगी.

एशिया कप
मौसम की बात करें तो यहां का कंडिशन भी भारत की तरह ही होता है. इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि मैच के दौरान मौसम का मिजाज शानदार रहेगा.

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सीरीज में खेलने वाले जिन खिलाड़ियों को बाहर किया गया है उनमें सुरेश रैना, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल शामिल हैं. रैना और अय्यर की जगह अंबाती रायुडु और ऑलराउंडर केदार जाधव को रखा गया है. रायुडु ने यो यो टेस्ट पास कर लिया है, जबकि जाधव अब पूरी तरह फिट हैं.

The post एशिया कप 2018 में इस वजह से UAE में भारत को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.