Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: Weather Report : पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच 16 सितंबर यानि आज एशिया कप का दूसरा मैच खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 2008 के बाद से हांगकांग पहली बार एशिया कप में मैच खेलने उतरेगी.

हांगकांग टीम युवाओं से भरी हुई टीम है. क्वालीफायर मुकाबलों के दौरान टीम के युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया. हालांकि पाकिस्तान टीम के आगे हांगकांग एक कमजोर टीम है. पर मैच में उल्टफेर भी देखने को मिल सकता है. हांगकांग के पास अच्छी स्पिनर गेंदबाजी मौजूद है. वहीं बल्लेबाजी में कप्तान अंशुमान रथ एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं.

वहीं पाकिस्तान टीम शानदार फॉर्म में है. टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत है. टीम के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान जबरदस्त में फॉर्म हैं. वह पाकिस्तान के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरें हैं. जबकि बाबर आज़म और शोएब मलिक बल्लेबाजी को और अधिक मजबूत बनाते हैं. शोएब काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं. जिसका फायदा पाकिस्तान टीम को मिलेगा.

मैच के दौरान मौसम का हाल

 

दुबई के समयानुसार हांगकांग और पाक के बीच मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा. इस दौरान मौसम का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि बारिश की कोई आशंका नहीं है. पूरे मैच के दौरान आसमान साफ़ रहने के संकेत हैं. वहीं मैच के आधे सफ़र तक तापमान गिरकर 35 या 36 डिग्री पर आ सकता है. हवाओं के भी ज्यादा तेज चलने के असार नहीं हैं. ऐसे में मौसम का प्रभाव मैच पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है.

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन – फखर ज़मान, इमाम उल हक़, बाबर आज़म, शोएब मलिक, शरफराज अहमद(कप्तान और विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान शिनवारी.

हांगकांग संभावित प्लेइंग इलेवन टीम – निज़ाकत खान, अंशुमान रथ(कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एजाज खान, स्कॉट मकाइनी(विकेटकीपर), तनवीर अफज़ल, एहसान नवाज़, नदीम अहमद.

The post एशिया कप 2018: Weather Report : पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज appeared first on SportzWiki Hindi.