Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- विराट कोहली के साथ इन भारतीय खिलाड़ियों को दिया जायेगा एशिया कप में आराम!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर पिछले लगातार दो महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। विराट कोहली ने अपने गले के खिंचाव के बाद इंग्लैंड दौरे पर वापसी की और लगातार टीम की सेवा करते जा रहे हैं। भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के एक मुश्किल दौरे पर जाना है।

क्या विराट कोहली को एशिया कप के लिए दिया जाएगा आराम?

ऐसे में भारतीय फैंस के साथ ही हर किसी के मन में इस समय एक सवाल जरूर है कि क्या विराट कोहली को एशिया कप के लिए आराम दिया जा सकता है? जी हां भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के नेृत्व में आज मुंबई में एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन करने जा रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ा संस्पेंस विराट कोहली को लेकर है कि क्या कोहली को आराम दिया जाएगा या बरकरार रखा जाएगा।

कोहली पिछले दो महीनों से लगातार खेल रहे हैं क्रिकेट

भारतीय टीम को एशिया कप के तुरंत बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है और वेस्टइंडीज से मुकाबला खत्म होते ही टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकल जाएगी इस बीच खिलाड़ियों के आराम के लिए वक्त ही नहीं है और चयनकर्ता विराट कोहली के मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे ऐसे मेंं हो सकता है कि विराट कोहली को एशिया कप के लिए आराम दिया जा सके।

Kohli again became number one in the ICC rankings

डीन जोंस ने कहा कोहली एक पैर पर भी चाहेंगे खेलना

लेकिन विराट कोहली भारत के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो कभी आराम नहीं करना चाहते हैं। तभी तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस ने कहा था कि विराट कोहली उन खिलाड़ियों में है जो हर एक मैच एक पैर पर भी खेलना चाहते हैं।  वैसे विराट कोहली पर अंतिम फैसला तो कोहली और चयनकर्ता मिलकर ही लेंगे।

बीसीसीआई ने दिया संकेत, खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड पर निर्भर

वहीं एशिया कप की टीम की बात करें तो भारतीय टीम के और प्रमुख खिलाड़ियों शिखर धवन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को भी आगे के दौरे को देखते हुए आराम दिया जा सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों से कहा गया कि हम जानते हैं कि “हमारे खिलाड़ी पिछले लंबे समय से खेल रहे हैं। उनको आराम की जरूरत है लेकिन सवाल ये है कि किसे ब्रेक देना है ये तो हर खिलाड़ी के वर्कलोड पर निर्भर करता है। और फिजियो की फिटनेस रिपोर्ट को देखना है।”

कोहली को आराम देने पर रोहित शर्मा को मिलेगी कमान

वैसे तय नहीं है कि किसी खिलाड़ी को आराम दिया जाएगा या नहीं लेकिन अगर विराट कोहली को आराम दिया जाता है तो टीम की कमान रोहित शर्मा को दी जाएगी वहीं दूसरे खिलाड़ियों को आराम देने पर पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल को मौका दिया जा सकता है। वहीं हार्दिक पंड्या के स्थान पर विजय शंकर को अजमाया जा सकता है और मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे का आना तय है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- विराट कोहली के साथ इन भारतीय खिलाड़ियों को दिया जायेगा एशिया कप में आराम! appeared first on SportzWiki Hindi.