इन दिनों चाहे कहीं भी देख ले मूछों और दाढ़ी का एक अलग सा फैशन चल पड़ा है। मौजूदा दौर में क्रिकेट के मैदान में क्रिकेटर भी दाढ़ी और मूछों के फैशन से अछूते नहीं रहना चाहते हैं। तभी तो अक्सर ही खिलाड़ियों की अलग-अलग फैशन नजर आती है।

यूएई में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने अपनाया ब्रेक द बियर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो लगभग सभी खिलाड़ी बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। लेकिन इन दिनों भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने दाढ़ी को छोटा कर फैशनेबल बना दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों यूएई में एशिया कप के लिए गई हुई हैं और हर कोई जानता है कि यूएई में गर्मी का स्तर क्या है। ऐसे में खिलाड़ियों ने एक बार फिर से ब्रेक द बियर्ड अपनाया है।

भारत के साथ ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने रखी फैशनेबल दाढ़ी
यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में भारत के साथ ही पाकिस्तान और दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने भले ही गर्मी के कारण अपनी दाढ़ी को छोटा जरूर करवाया है लेकिन वहीं भी पूरी तरह से दाढ़ी को साफ नहीं कर बड़ा ही फैशनेबल बना दिया है।
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो युजवेन्द्र चहल, हार्दिक पंड्या और शिखर धवन की दाढ़ी बड़ी ही जबरदस्त लग रही है। तो पाकिस्तान के खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं हैं।

यूएई की चिलचिलाती गर्मी भी हो सकती है ब्रेक द बियर्ड की वजह
संयुक्त अरब अमीरात में इन दिनों करीब 40 डिग्री सेल्शियस से भी ज्यादा का तापमान है ऐसे में इस खतरनाक चिलचिलाती गर्मी में क्रिकेट मैच खेलना आसान नहीं होता है तभी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने भी इस गर्मी से अपने आप को महफूज रखने के लिए अलग-अलग जतन कर रहे हैं। जिसमें दाढ़ी और बालों को छोटा करवा रहे हैं।

सहवाग ने लिए मजे, कोई बीवी के लिए तो कोई गर्मी के लिए कर रहा है ब्रेक द बियर्ड
हांगकांग के खिलाफ उतरे भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों की ब्रेक द बियर्ड को देखकर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग अपने आपको ने मजाकिया अंदाज में खिंचाई करने से नहीं रोक सके।
सहवाग ने एक ट्वीट किया जिसमें भारत के शिखर धवन, युजवेन्द्र चहल और हार्दिक पंड्या तो पाकिस्तान के शोएब मलिक के नए लुक का फोटो कोलाज बनाते हुए लिखा है कि “कोई बीवी के लिए कर रहा है, कोई गर्मी की वजह से इस भारत-पाक के ब्रेक द बियर्ड मुकाबले में भी इंडिया ही चैंपियन है।”
Koi Biwi ke liye kar raha hai , koi garmi ki vajah se, iss #INDvsPAK ke #BreakTheBeard mukaabley mein bhi India hi Champions hai pic.twitter.com/4db8DZMIv7
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 19, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- मैच से पहले वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर बनाया शोएब मलिक के ब्रेक द बियर्ड का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.