19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक महामुकाबले के लिए एशिया कप में आमने-सामने होगी. इस महामुकाबले के चलते ही हम आज भारत और पाकिस्तान के तेज गेंदबाजो की आपस में तुलना करेंगे और जानेंगे, कि किसका तेज गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा अच्छा है.
भुवनेश्वर कुमार बनाम मोहम्मद आमिर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जहां भुवनेश्वर कुमार करेंगे. वही पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई मोहम्मद आमिर करेंगे.
दोनों ही अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते है. दोनों पर ही टीम को जीत दिलाने का काफी दारमोदार होगा. भुवनेश्वर भारत के लिए जहां 87 वनडे मैचों में 5.01 की इकॉनामी रेट से 90 विकेट ले चुके है. वहीं मोहम्मद आमिर 43 वनडे मैचों में 4.75 की शानदार इकॉनामी रेट से 58 विकेट ले चुके है.
हसन अली बनाम जसप्रीत बुमराह

इस एशिया कप में हसन अली और जसप्रीत बुमराह में सभी की निगाहें रहेगी. यह दोनों गेंदबाज वर्तमान में दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजो में से एक माने जाते है.
हसन अली और जसप्रीत बुमराह नई गेंद के साथ स्विंग करा ही सकते है. वहीं दोनों पुरानी गेंद के साथ भी शानदार गेंदबाजी करने की कबिलियात्त रखते है. हसन अली की जहां उनकी रिवर्स स्विंग तेज गेंदबाज है. वहीं बुमराह के पास याँर्कर व धीमी गति की गेंद जैसे दो प्रमुख हथियार है.
जसप्रीत बुमराह 37 वनडे मैचों में 4.65 की इकॉनामी रेट से 64 विकेट हासिल कर चुके है. वहीं हसन अली 33 वनडे मैचों में 5.22 की इकॉनामी रेट से 68 विकेट हासिल कर चुके है.
खलील अहमद बनाम शाहीन अफरीदी

खलील अहमद और शाहीन अफरीदी दोनों ही युवा तेज गेंदबाज है. इन दोनों को ही पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. दोनों ने ही अबतक कोई भी वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है.
हालाँकि, दोनों ही अंडर-19 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखा चुके है. इन दोनों ही युवा तेज गेंदबाजो से अपनी-अपनी टीम को काफी उम्मीदें होगी.
शार्दुल ठाकुर बनाम उस्मान खान

शार्दुल ठाकुर और उस्मान खान अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत ही कर रहे है. दोनों ही तेज गेंदबाज प्रतिभावान तेज गेंदबाज है. उस्मान खान ने पाकिस्तान के लिए जहां 6 वनडे मैचों में 4.56 की शानदार इकॉनामी रेट से 15 विकेट लिए है. वही शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए 4 वनडे मैचों में 6 विकेट लिए हुए है.
हार्दिक पांड्या बनाम फहीम अशरफ

भारत और पाकिस्तान के पांचवे गेंदबाज के विकल्प के तौर पर हार्दिक पांड्या और फहीम अशरफ ही रहेंगे. यह दोनों तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते है.
फहीम अशरफ जहां अपने खेले 12 वनडे मैचों में 16 विकेट ले चुके है और 78 रन बना चुके है. वहीं हार्दिक पांड्या ने अपने खेले 41 वनडे मैचों में अबतक 40 विकेट भी ले लिए है और अपनी टीम के लिए 670 रन भी बना लिए है. हार्दिक पांड्या और फहीम अशरफ दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए पहचाने जाते है.
The post एशिया कप 2018 : भारत और पाकिस्तान के तेज गेंदबाजो की तुलना कर, जाने किसका हैं पलड़ा भारी appeared first on SportzWiki Hindi.