Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप-2018 : केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी भारत के साथ ये देश खेल सकता हैं फाइनल

kevin pietersen

एशिया कप-2018 में अफगानिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ग्रुप स्टेज पर बांग्लादेश और श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान टीम से एक करीबी मुकाबले में हार गयी. इसके बाद से अफगानिस्तान की हर कोई तारीफ कर रहा है. इन्ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी शामिल हैं.

एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान को 3 विकेट से हार मिली. मैच के अंत में ये काफी रोमांचक मुकाबला बन गया था. टॉस जीत कर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे. हश्मतुल्लाह शहीदी 97 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान असगर अफगान ने 67 रनों की पारी खेली.

इसके जवाब में 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं रहा. पाकिस्तान ने 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल की. अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रनों की आवश्यकता थी. विकेट पर मौजूद अनुभवी शोएब मलिक ने अपनी क्लास दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई.

पीटरसन ने कहा फाइनल में पहुंच सकती अफगानिस्तान

जिस तरह से अफगानिस्तान ने अभी तक अपना प्रदर्शन दिखाया उसे देख कर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को लगता है कि अफगानिस्तान फाइनल में पहुंच सकती है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ”मुझे महशूस हो रहा है कि अफगानिस्तान फाइनल में पहुंच सकती है और कड़ी चुनौती पेश कर सकती है.”

खेले जा रहे एशिया कप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के ही दो गेंदबाज राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने लिए हैं. राशिद 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं.जबकि मुजीब ने 3 मैचों में 6 विकेट निकाले. अफगानिस्तान को अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को खेलना है.

The post एशिया कप-2018 : केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी भारत के साथ ये देश खेल सकता हैं फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.