Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- वीडियो: पाक पर मिली जीत के बाद युवा खिलाड़ियों के साथ मस्ती में दिखे धोनी, कर गये कुछ ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की अगुवायी में एशिया कप की जंग में दो-दो हाथ कर रही है। भारतीय टीम ने रेगुलर कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को हांगकांग के खिलाफ जरूर मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद भारत ने अगले तीनों ही मैच में जबरदस्त जीत हासिल की।

भारत ने पाक को दी मात, जीत के बाद खिलाड़ी आए मस्ती के मूड में

रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का बड़ा मैच खेला गया लेकिन इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पूरी तरह से नस्तेनाबूत करते हुए एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया। अपने सबसे बड़े चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी बहुत ही खुश और मस्ती के मूड में नजर आए।

महेन्द्र सिंह धोनी ने की युवा खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी जीत की खुशी बड़ी ही मस्ती से मना रहे थे तो युवा खिलाड़ियों के साथ टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को भी देखा गया। महेन्द्र सिंह धोनी वैसे तो मैदान में बड़े ही शांत चित्त नजर आते हैं लेकिन वो भी पाक के खिलाफ जीत के बाद युवा खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखे।

महेन्द्र सिंह धोनी भले ही टीम के सबसे सीनियर और जिम्मेदार खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने से कोई परहेज नहीं रखा और सभी खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते दिखे।

धवन-रोहित के शतकों के दम पर पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त

आपको बता दें कि भारत ने रविवार को पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन ये स्कोर भारतीय टीम के आगे पूरी तरह से बौना साबित हुआ। भारत के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जबरदस्त शतकीय पारियों की बदौलत टीम ने 39.3 ओवर में 1 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 114 रनों की पारी खेली तो रोहित शर्मा 111 रन की नाबाद पारी खेली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- वीडियो: पाक पर मिली जीत के बाद युवा खिलाड़ियों के साथ मस्ती में दिखे धोनी, कर गये कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.