देखते ही देखते इस साल यानि 2018 के 9 महीनें पूरे होने वाले हैं। इस साल अब तक क्रिकेट के मैदान में कई उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन देखने को मिला है। कई खिलाड़ियों का जमकर जलवा रहा है। साल का अंत कुछ ही महीनों में हो जाएगा। ऐसे में इस साल भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आपको बेस्ट बनाए हुए हैं।

इस साल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के प्रबल दावेदार
साल भर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाता है। ऐसे में इस साल भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने आपको इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दावेदार साबित किया है। तो आज हम आपको बताते हैं वो पांच खिलाड़ी जो हैं इस अवॉर्ड के प्रबल दावेदार…
जॉनी बैरेस्टो
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो का बल्ला इस साल खूब बोला है। जॉनी बैरेस्टो इंग्लैंड के लाए एक अहम बल्लेबाज के रूप में अपने आपको साबित कर चुके हैं। उन्होंने इस साल ना सिर्फ टेस्ट क्रिकेट बल्कि वनडे क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
जॉनी बैरेस्टो ने इस साल 19 वनडे में 51.05 की औसत से 970 रन बनाए हैं, तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 484 रन बनाए हैं। इस आंकड़े को देखते हुए उन्हें क्रिकेटर ऑफ द ईयर का दावेदार माना जा रहा है।

The post ये पांच खिलाड़ी हैं 2018 आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सबसे प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.