Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: वीवीएस लक्ष्मण ने शोएब मालिक को बताया भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा

भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा दोनों ही टीमें सुपर 4 और फाइनल में भी भिड़ सकती है। इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को शोएब मालिक से बचकर रहने की सलाह दी है।

अनुभव का दिया हवाला

वीवीएस लक्ष्मण के अनुसार शोएब मालिक के पास अंतरराष्ट्रीय मैचों का काफी अनुभव और इसी कारण है कि भारत के खिलाफ वह पाकिस्तान के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार लक्ष्मण ने कहा

“भारत के खिलाफ उनके अच्छा प्रदर्शन करने के पीछे उनका अनुभव सबसे बड़ी वजह है। वह स्पिन गेंदबाजी के अच्छे बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम मध्य ओवरों में कुलदीप और चहल पर विकेटों के लिए निर्भर रहती है। पाकिस्तान की टीम उनके अलवा ओपनर फखर जमान और बाबर आजम पर भी निर्भर रहेगी।”

टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी

वीवीएस लक्ष्मण का यह भी मानना है कि भारत के मैच के अलावा भी अगर पाकिस्तान को एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करना है तो शोएब मालिक का चलना जरुरी है। उन्होंने कहा

“मालिक उन खिलाड़ियों में हैं जो एंकर की भूमिका निभा सकते हैं। उनके अंदर स्ट्राइक बदलते रहने की क्षमता है। इसके साथ ही जरूत पड़ने पर वह बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। सफेद गेंद की बात करे तो वह एक चैंपियंस खिलाड़ी हैं।”

भारत के शानदार रहा है रिकॉर्ड

पाकितान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मालिक ने साल 1999 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल है, जो पिछली सदी में डेब्यू करने के बाद अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है। इसके साथ ही भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

भारत के खिलाफ अभी तक खेले 39 मैचों में उन्होंने 47.46 की औसत से 1661 रन बनाये हैं। उन्होंने यह रन करीब 90 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इसमें 4 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल है।

The post एशिया कप 2018: वीवीएस लक्ष्मण ने शोएब मालिक को बताया भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.