Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- दीपक चाहर की खराब गेंदबाजी पर खफा हुए धोनी ने कैमरे के सामने ही कर दिया कुछ ऐसा

किसी भी क्रिकेटर के लिए अपना डेब्यू मैच बहुत ही अहमियत रखता है। अपने डेब्यू मैच को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए अपना डेब्यू वनडे मैच कभी ना याद करने वाला साबित हुआ। राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप के बीच में हार्दिक पंड्या की चोट के बाद मौका मिला।

अफगानिस्तान के खिलाफ दीपक चाहर को मिला वनडे डेब्यू का मौका

मंगलवार को दीपक चाहर को कार्यवाहक कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच की कोई खास अहमियत नहीं होने के कारण टीम मैनेजमेंट ने कई खिलाड़ियों को आराम दिया ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के आराम करने पर महेन्द्र सिंह धोनी कप्तानी संभालते दिखे और उन्होंने अपने साथ सीएसके के लिए आईपीएल में खेल चुके दीपक चाहर को मौका दिया।

दीपक चाहर के लिए बुरा साबित हुए पहला वनडे मैच, गेंदबाजी देख धोनी भी निराश

दीपक चाहर के लिए ये बहुत बड़ा मौका था जो भारतीय वनडे केप में पहली बार नजर आ रहे थे। लेकिन राजस्थान के इस युवा गेंदबाज के लिए ये मैच दूसरे ही ओवर में हमेशा के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो गया। दीपक चाहर को अपने दूसरे ही ओवर में एक बहुत ही महंगे ओवर का सामना करना पड़ा जिसमें उन्हें 9 गेंद डालनी पड़ी और 17 रन खर्च करने पड़े। दीपक चाहर की ऐसी गेंदबाजी को देखकर विकेट के पीछे खड़े कप्तान धोनी को बहुत ही निराशा हुई।

दूसरे ही ओवर में दिपक चाहर को पड़े 17 रन

दरअसल अफगान पारी का तीसरा ओवर दीपक चाहर के हाथ में था। इस ओवर में दीपक चाहर एक स्लोवर बाउंसर डालने के चक्कर में बीमर गेंद डाल बैठे फिर क्या था ओवर की शुरुआत नो बॉल के साथ हो गई। इसके बाद तो अफगान बल्लेबाज ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका भी जड़ा और साथ ही 1 नो बॉल और दो वाइड भी कर बैठे। पूरे ओवर में 9 गेंद डालने के बाद चाहर को 17 रन पड़े और वो निराश मन से ओवर खत्म कर फील्डिंग के लिए चल पड़े।

धोनी दीपक चाहर की ऐसी शुरुआत देख हुए नाखुश

तो वहीं दूसरी तरफ महेन्द्र सिंह धोनी भी विकेट के पीछे दीपक चाहर की गेंदबाजी देख बहुत ही निराश हुए। कार्यवाहक कप्तान के तौर पर इस मैच में खेल धोनी की प्रतिक्रिया साफ दर्शा रही थी कि उनको दीपक चाहर की गेंदबाजी से कितनी नाखुशी हुई है। ऐसे में कह सकते हैं कि चाहर के लिए डेब्यू वनडे मैच बुरे सपने की तरह साबित हुआ।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- दीपक चाहर की खराब गेंदबाजी पर खफा हुए धोनी ने कैमरे के सामने ही कर दिया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.