Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ मैच में क्या मोहम्मद आमिर को मौका देंगे कप्तान सरफराज अहमद?

mohammad amir

पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत की तरह ही एशिया कप में दावेदार टीम के रूप में हिस्सा ले रही है। पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से एशिया कप के खिताब को अपने नाम करने के लिए बेताब है। ये इस टीम में एक से एक शानदार खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम को एशिया कप का खिताब दिलाने का माद्दा रखते हैं।

मोहम्मद आमिर पर थी पाकिस्तान टीम पर काफी उम्मीदें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल के दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान की कामयाबी में उनकी पूरी टीम का अहम योगदान है लेकिन उनके स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद आमिर के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने प्रतिबंध को पूरा करने के बाद जब से वापसी की है शानदार प्रदर्शन किया है।

नहीं हैं अपनी लय में आमिर, पिछले मैच में किया था बाहर

एशिया कप में भी पाकिस्तान की उम्मीदों का काफी भार मोहम्मद आमिर के कंधों पर है लेकिन इन दिनों वो जिस तरह की फॉर्म से गुजर रहे हैं पाकिस्तान का पूरा खेमा चिंतित है। रविवार को भारत के खिलाफ एशिया कप का एक अहम मैच खेला जाना है, लेकिन मोहम्मद आमिर बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं और खास बात तो ये है कि उन्हें मजबूरन अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बाहर रखा गया।

क्या भारत के खिलाफ मोहम्मद आमिर को दिया जाएगा मौका?

तो अब सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या पाक कप्तान सरफराज अहमद अपने सबसे बड़े खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को इस खराब फॉर्म के बाद भी भारत के खिलाफ मौका देंगे? वैसे इसका जवाब तो पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ही दे सकता है कि वो भारत के खिलाफ अपने इस तुरूप के इक्के को शामिल करना चाहते हैं या नहीं।

मोहम्मद आमिर पिछले काफी समय से कर रहे हैं संघर्ष

लेकिन जो टीम अपने इस तुरूप के इक्के के भरोसे बैठी थी उसका हाल पिछले काफी समय से बहुत ही खराब रहा है। मोहम्मद आमिर ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के बाद से लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

mohammad amir

पिछले 9 मैचों में आमिर हासिल कर सके महज 3 विकेट

इस चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद मोहम्मद आमिर ने अब तक 9 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उनका हाल बहुत ही बुरा रहा है। इस दौरान मोहम्मद आमिर से 87 की बहुत ही घटिया औसत के साथ केवल 3 विकेट ही हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए बहुत ही मुश्किल लग रहा है कि मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट भारत के खिलाफ रविवार को मौका दे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ मैच में क्या मोहम्मद आमिर को मौका देंगे कप्तान सरफराज अहमद? appeared first on SportzWiki Hindi.