Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: यूएई में जाने किसकी मददगार होगी मौसम और पिच

एशिया कप की शुरुआत 15 सितम्बर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में इस बार 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल है। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं पिछली बार बांग्लादेश में में यह टूर्नामेंट टी-20 फ़ॉर्मेट में खेला गया था।

यूएई की पिच

एशिया कप के मैच दो मैदानों पर खेले जाएंगे। इसमें दुबई का दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम शामिल है। वनडे क्रिकेट के लिए यहाँ की पिचें अन्य जगहों की पिचों से धीमी होती हैं। यही कारण है कि यहाँ कम स्कोर वाले मैच देखने को मिल सकते हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम प्रति विकेट 28.59 रन बनाते हैं वहीं शेख जायद स्टेडियम पर प्रति विकेट 29.26 रन। दुनिया के अन्य विकटों से किया जाये तो यहाँ के आंकड़े काफी कम हैं। लॉर्ड्स में 32.04, ट्रेंट ब्रिज में 33.27, सेडन पार्क 34.60, एम चिन्नास्वामी में 34.99, एमसीए स्टेडियम में 37.87 रन प्रति विकेट बनाते हैं।

यूएई का मौसम

यूएई का मौसम हमेशा गर्म रहता है। टूर्नामेंट के दौरान ह्यूमिडिटी 70 प्रतिशत के ऊपर रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही वहां का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। ऐसा मौसम में खिलाड़ियों के अंदरूनी और शारीरिक दोनों तरह से मजबूत रहना पड़ेगा।

हालाँकि, सभी टीमें एशिया की ही हैं और सभी देशों में मौसम लगभग इसी तरह का होता है। ऐसे में खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पाकिस्तान को यूएई में खेलने का अनुभव

सभी टीमों की बात करें तो यूएई में खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव पाकिस्तान की टीम को है। 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद से पाकिस्तान टीम अपने घरेलू मैच यहीं खेलती है।

पाकिस्तान के टी-20 लीग के ज्यादातर मैच भी यहीं होते हैं। भारतीय टीम ने सिर्फ आईपीएल 2014 के दौरान इन पिचों पर कुछ मैच खेले थे। इसके अलावा इस टीम इंडिया ने यूएई में कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

The post एशिया कप 2018: यूएई में जाने किसकी मददगार होगी मौसम और पिच appeared first on SportzWiki Hindi.