बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम ने यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप के पहले ही मैच में जबरदस्त पारी खेल अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 144 रन की पारी खेल अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद खुश हैं मुशफीकुर रहीम
श्रीलंका के खिलाफ 31 साल के बांग्लादेश के मुशफीकुर रहीम ने अपने वनडे करियर का 6वां शतक जड़ते हुए अपनी टीम को 137 रनों से जीत दिलायी। इस पारी को खेलने के बाद मुशफीकुर रहीम बहुत ही खुश हैं। और इस पारी को उन्होंने अपने करियर की सबसे अच्छी पारियों में से एक करार दिया।

ये मेरे करियर की सबसे अच्छी पारी, लेकिन कर सकता हूं इससे भी अच्छा
मुशफीकुर रहीम ने कहा कि “मैं फिलहाल ये कह सकता हूं कि ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी पारी है। बहुत से लोग भी यहीं कर रहे होंगे, लेकिन भविष्य में मैं इससे भी बेहतर पारी खेल सकता हूं। परंतु आज तक की तो यही पारी मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है।”

मैं अपने योगदान का नहीं रखना चाहता कोई खाता
बांग्लादेश को अपने दम पर कई मैच जीताने वाले रहीम से जब उनके द्वारा टीम की जीत को लेकर पूछा तो हंसते हुए कहा “ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसकी कभी गिनती नहीं की और मैं इस तरह की कोई गिनती नहीं चाहता हूं। असल में तो मैं इतने सारे मैच जीतना चाहता हूं कि इसका खाता तक नहीं रख सकूं। मैं और भी योगदान देने की कोशिश करूंगा और जीत दिलाने की कोशिश करूंगा।”

इस गर्मी में हम कर रहे हैं कड़ी मेहनत और समर्पण
यूएई के गर्म मौसम में प्रैक्टिस करने और तुरंत बाद मैच खेलने को लेकर मुशफीकुर रहीम ने कहा कि “हम इस स्थिति में प्रदर्शन करने केलिए सक्षम होने के लिए प्रैक्टिस करते थे। शायद इस तरह की गर्मी में हमें पहले कभी खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन हमने फिटनेस उद्देश्य पर जो मेहनत की है, उसे अक्सर ही मीडिया के द्वारा अनदेखा किया जाता है लेकिन हम आपको(मीडिया) नहीं देख रहे होते हैं। हम रनिंग सेशन सुबह 7 या 8 बजे ही शुरू कर देते हैं क्योंकि आमतौर पर आप 10 या 11 बजे पहुंचते हो।”
“ये कड़ी मेहनत और समर्पण को दिखाया है। शायद मैंने कल गर्मी के बाद भी फिटनेस की। लेकिन हममे से कोई भी ऐसा कर सकता है। हम सभी को विश्वास है कि हम किसी भी स्थिति को दूर कर सकते हैं और आत्मविश्वास को अंतिम मैच तक रख सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- मुशफीकुर रहीम ने लंका का डंका बजाने के बाद कहा ये तो बस शुरुआत हैं appeared first on SportzWiki Hindi.