Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: धोनी के सबसे करीबी खिलाड़ी को टीम से बाहर किये जाने पर भड़के फैन्स, भारत के मैच न देखने की दी धमकी

15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया है. 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में बोर्ड के कई चौंकाने वाले फैसले शामिल हैं. विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. शिखर धवन को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली लिमिटेड ओवर्स टीम से बाहर होने वाले अंबाती रायुडू की टीम में वापसी हुई है. वहीं चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं.


वहीं सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया गया. इनसे से जिस खिलाड़ी का बाहर होना फैंस को सबसे ज्यादा खटक रहा है वो हैं रैना.

हालांकि पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने टीम में सुरेश रैना के ना चुने जाने को सही बताया है. बता दें, रैना भारतीय मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज हैं. अब जबकि कोहली और रैना दोनों ही टीम से बाहर हैं, ऐसे में बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार का सवाल एक बार फिर सामने आ गया है.

रैना को टीम न शामिल किये जाने के बाद फैंस बेहद नाराज नजर आए.

The post एशिया कप 2018: धोनी के सबसे करीबी खिलाड़ी को टीम से बाहर किये जाने पर भड़के फैन्स, भारत के मैच न देखने की दी धमकी appeared first on SportzWiki Hindi.