भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केदार जाधव ने लंबे समय के बाद नेशनल टीम में वापसी की। और वापसी के साथ ही बल्लेबाजी तो नहीं लेकिन गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। केदार जाधव वैसे तो स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं, लेकिन इनसे भारतीय टीम में पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करवायी जाती है।

केदार जाधव ने गेंदबाजी में किया कमाल
भले ही केदार जाधव के साथ नाम तो पार्ट टाइम गेंदबाज का है लेकिन ये एक स्पेशलिस्ट गेंदबाज की तरह टीम को सफलता दिला रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में बुधवार को केदार जाधव ने जबरदस्त गेंदबाजी कर 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखायी।

केदार जाधव ने महेन्द्र सिंह धोनी को दिया गेंदबाज बनाने का श्रेय
अब तो हर कोई ये जरूर सोचता होगा कि जो खिलाड़ी एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज होने के साथ ही विकेटकीपिंग भी करता हो वो आखिर गेंदबाज कैसे बन बैठा तो केदार जाधव को गेंदबाज बनाने के पीछे पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का हाथ है। ये हम नहीं बल्कि खुद केदार जाधव ने खुलासा किया है कि उनको गेंदबाज बनाने का श्रेय धोनी को जाता है।

जब से धोनी ने मुझे दी गेंदबाजी तब से बदल गया जीवन
केदार जाधव ने कहा कि “जब से धोनी भाई ने मुझे न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी के लिए कहा तब से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है। ईमानदारी से कहूं तो मैं नेट में ज्यादा गेंदबाजी नहीं करता हूं। मैच से पहले मैं प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ ही ओवर गेंदबाजी करता हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं नेट में गेंदबाजी की कोशिश करूं तो अभी जो है वो टूट सकता। इसलिए मैं अपनी सीमा में रहता हूं।”

गेंदबाजी करने के दौरान रहता है थोड़ा दबाव
जाधव ने आगे कहा कि “हम वो करते हैं जो हमें उम्मीद होती है। सही क्षेत्र में गेंदबाजी करना…. आप जानते हैं फील्डर सर्कल में रहने के दौरान थोड़ा दबाव में रहते हैं। अगर हम प्रक्रियाओं पर ही काम करे तो परिणाम खुद हमारे सामने आ जाते हैं। तो जो मुझे लगता है वो ही हो रहा है।”

अपनी फिटनेस को लेकर हूं गंभीर
केदार जाधव ने कहा कि “हर बार जब मैंने अपना पुर्नवास शुरू किया तो मैं खेलना शुरू कर देता था। सोचता था कि समस्याएं फिर से नहीं आएंगी। कई बार तो मैं अपनी दिनचर्या को इस्तेमाल करने के लिए भी शुरू कर देता लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मुझे कैसा महसूस होता है। मेरा दिन मैं जिम या दौड़ के साथ शुरू करता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- केदार जाधव ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया गेंदबाजी आलराउंडर बनने का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.