Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: लगातार दूसरी बार एशिया कप फाइनल हारने के बाद दुखी हुए मशरफे मुर्तजा इन्हें ठहराया जिम्मेदार

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को 3 विकेट से जीतकर भारतीय टीम ने 7वीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया। पिछले 4 एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को तीसरी बार फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में आज 5 बदलाव किये गए। टीम आज उन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतरी, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में खिलाया गया था। बांग्लादेश ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया।

हार के बाद भावुक हुए बांग्लादेशी कप्तान

बांग्लादेश की टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल मैच भी उन्होंने मजबूत भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप को 223 रन बनाना मुश्किल कर दिया। मैच के बाद बांग्लादेशी कप्तान की बातों से साफ़ था कि उनके बल्लेबाज हार के जिम्मेदार हैं। कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा

“मुझे उम्मीद है कि हमने काफी दिल जीते होंगे। हमने अंतिम गेंद तक संघर्ष किया लेकिन हमने फिल्ड में आज कई गलतियाँ की। आज हमने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाजों से 260 से ज्यादा रन बनाने की उम्मीद थी पर वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं तेज गेंदबाजी करना चाहता था, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे। अगर 240 से ऊपर का स्कोर होता तो मैच अच्छा होता।”

मुख्य खिलाड़ियों के बावजूद बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन

टूनामेंट के पहले ही मैच में बांग्लादेश के सबसे प्रमुख बल्लेबाज तमीम इकबाल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के करो या मरो के मुकाबले से पहले शाकिब अल हसन भी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद भी टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया।

फाइनल मैच में भी उन्होंने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। वहीं गेंदबाजों ने सिर्फ 223 रनों के लक्ष्य को भारतीय के लिए मुश्किल बना दिया। भारतीय टीम अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर पाई है। उनके तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

The post एशिया कप 2018: लगातार दूसरी बार एशिया कप फाइनल हारने के बाद दुखी हुए मशरफे मुर्तजा इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.