Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: गौतम गंभीर ने कहा मै नहीं चाहता भारत-पाक से खेलें कोई मैच, दिया ये तर्क

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 18 सितंबर को मुकाबला होना है. इस मुकाबले से पहले एक बार फिर से दोनों देशों के बीच सीरीज को लेकर बात उठने लगी है. इस कड़ी में अब एक बार फिर से गौतम गंभीर इस सीरीज का खुला विरोध किया है. उनका मानना है कि जब तक बॉर्डर पर हालात पूरी तरह से ठीक नही हो जाते हैं तब तक दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का कोई भी मैच नही होना चाहिये.

बॉर्डर पर हालात ठीक होने के बाद ही होने चाहिए मैच 

ABP न्यूज़ के एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि

 “मैं नही चाहता कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की कोई भी सीरीज हो. मैं दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की सीरीज के खिलाफ हूँ. दोनों देशों के बीच बस एक ही तरह का मैच हो सकता है कि दोनों देश किसी भी आईसीसी इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेले न कि कोई सीरीज खेले.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

सरकार अगर टीम को आईसीसी इवेंट में खेलने की अनुमति देती हैं, तो उसे सीरीज के लिए भी देना चाहिए और अगर नही देना हैं, तो उसे पाकिस्तान को पूरी तरह से बैन करना होगा. दोनों देशों के बीच क्रिकेट हो या नही इसका जवाब सिर्फ हाँ या नही में ही होना चाहिए.”

देश के लिए सेना के जवान पहले आते हैं

गौतम गंभीर ने सेना को लेकर बात करते हुए कहा कि

“हमारे लिए सेना के जवान पहले आते हैं. सरकार को पहले बॉर्डर की सुरक्षा करनी चाहिए, उसके बाद ही क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए. एक तरफ जहाँ इस समय हर दिन सैनिक बॉर्डर पर शहीद हो रहा है और हम पाक के खिलाफ सीरीज नही खेल सकते हैं.”

आप को बता दे कि गौतम गंभीर हमेशा से ही सेना के जवानों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं.

The post एशिया कप 2018: गौतम गंभीर ने कहा मै नहीं चाहता भारत-पाक से खेलें कोई मैच, दिया ये तर्क appeared first on SportzWiki Hindi.