Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: कुसल परेरा ने खोला भारत को मात देने का मास्टर प्लान

एशिया कप को लेकर अब उल्टी गिनतियाँ शुरू हो गई. जहाँ हर टीम इस खिताब को जीतने की कोशिश कर रही है. वही एशिया कप से पहले मीडिया से बात श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज़ कुसल परेरा ने की. इस दौरान उन्होंने बताया कि आईपीएल में मिले अनुभव का वो फायदा उठाना चाहते है. इसके अलावा उन्होंने साफ़ किया कि वो इस दौरान किसी टीम को हल्के में लेने की कोशिश नही कर रहें है.

आईपीएल का फायदा मिलेगा 

टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कह कि आईपीएल में खेलने का हमे काफी ज्यादा फायदा मिलेगा, हम सब जानते है इस लीग में दुनिया भर के टॉप के खिलाड़ी खेलने आते है, ऐसे में आप उनके साथ खेलने का फायदा मिलता है.आईपीएल से हमे ये भी पता चलता है कि किस हालात में कैसे बल्लेबाज़ी करनी होती है. इससे हम काफी कुछ सीख सकते है. मलिंगा भी आईपीएल में काफी ज्यादा खेलते है. ऐसे में उनके होने से काफी ज्यादा फायदा मिलेगा और उनके होने से हमे काफी ज्यादा सीखने को मिलता है. 

हम बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती नही कर रहें हैं 

बांग्लादेश के खिलाफ मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में काफी ज्यादा भरोसा है. हमे पूरा भरोसा है कि हम इस बार अच्छे करेंगे. हम काफी ज्यादा तैयारी कर के आएं हैं.

मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने काह कि हम इस समय एक मैच पर ही ध्यान दे रहें है. जैसे की सब जानते है कि हमारा पहला मुकाबला बांग्लादेश से है. हमारी कोशिश है कि इसमें हम अपना सबसे अच्छा करने की कोशिश करेंगे.

अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस समय पूरी पूरी तरह से फिट है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार वो और ज्यादा अच्छा प्रदर्शने करेंगे.

The post एशिया कप 2018: कुसल परेरा ने खोला भारत को मात देने का मास्टर प्लान appeared first on SportzWiki Hindi.