इंटरनेट डेस्क। 2018 का आधा से ज्यादा साल खत्म हो चुका है। इस साल क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड देखने को मिले है। लेकिन आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने इस साल क्रिकेट के मैदान सबसे ज्यादा वनडे में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। तो आइए नजर डालिए..
Big Boss 12 : पहले ही दिन बवाल मचाने वाले अनूप जलोटा सिर्फ इतने ही दिन रहेंगे बिग बॉस के घर में
जॉनी बैरस्टो : इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो ने इस साल शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। जॉनी बैरस्टो ने इस साल 19 वनडे मैचों में 970 रन बनाए है। इंग्लैंड के इस तूफानी बल्लेबाजी ने इस दौरान इस साल सबसे ज्यादा अभी तक चार शतक लगाए है। 139 रन इस साल जॉनी बैरस्टो का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
एरॉन फिंच : आॅस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज एरॉन फिंच ने इस साल 8 वनडे मैचों की 8 पारियों में 436 रन बनाए है। फिंच ने इस दौरान अभी तक 3 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। फिंच ने इस दौरान 107 रनों की शानदार पारी खेली।
8वीं पास के लिए भारतीय डाक में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
इमाम उल हक : पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने इस साल 8 वनडे मैचों की 8 पारियों में 449 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इमाम उल हक ने इस दौरान वनडे में इस साल अभी तक 3 शतक लगाए है। इस साल 128 रन इमाम उल हक का वनडे का बेस्ट स्कोर है।
विराट कोहली : भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली ने 2018 में 9 वनडे मैचों की 9 पारियों में 3 शतक लगाने में कामयाब रहे है। इस दौरान विराट ने 160 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने इस साल 749 रन बनाए है।