पिछले 15 महीनों से फैंस जिस मैच का इंतजार कर रहे थे वो भले ही द्विपक्षीय सीरीज से ना सही लेकिन आखिरकार एशिया कप के सहारे तो आ ही गया। जी हां… हम बात कर रहे हैं विश्व क्रिकेट की दो सबसे चिर-विरोधी टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को होने वाले महामुकाबले की…

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर वकार यूनिस की बड़ी प्रतिक्रिया
संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में हो रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर हर किसी की नजरें हैं। इससे भला दोनों ही देशों के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कैसे अछूते रह सकते हैं। उन्हें भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार है और इसमें रोमांच की उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। इसी तरह से पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज रहे वकार यूनिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दोनों ही टीमें कर रही हैं बहुत ही शानदार प्रदर्शन
वकार यूनिस ने इस हाई वॉल्टेज मुकाबले को लेकर कहा कि “ये बहुत बड़ा मैच है ।दोनों ही टीमें अच्छा खेल रही हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल-डेढ साल से बहुत अच्छा खेला है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। भारत जरूर इंग्लैंड में खराब खेला लेकिन भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका वनडे रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। दोनों ही टीमें समान हैं।”

विराट कोहली के नहीं खेलने से पड़ेगा बहुत बड़ा फर्क
भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में जब वकार से विराट कोहली के ना रहने का पाकिस्तान के लिए फायदे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “फर्क तो जरूर पड़ेगा। विराट कोहली के टीम में ना होने से बहुत बड़ा स्थान छोड़ता है। इस बात से पाकिस्तान की टीम मानसिक तौर पर भी बेहतर महसूस करेगा और उनमें सकारात्मकता आएगी”

भारतीय टीम दिख रही है संतुलित
“लेकिन भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं ,केएल राहुल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिनका मैं बड़ा फैन हूं। वहां पर रोहित शर्मा हैं। और बुमराह जैसा गेंदबाज भी हैं तो कह सकते हैं कि इनके पास बहुत ही संतुलित टीम है। तो मान सकते हैं कि एक करीबी मुकाबला होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- वकार यूनिस ने बताया विराट कोहली के न होने से क्या पड़ेगा भारतीय टीम पर प्रभाव appeared first on SportzWiki Hindi.