संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशियन टीमों के बीच की जंग में आज से सुपर-4 का दौर शुरू हो रहा है। दूसरे राउंड सुपर-4 का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में वैसे भारतीय टीम की राह आसान नहीं कही जा सकती है क्योंकि पिछले कुछ समय से बांग्लादेश की टीम ने हर विरोधी टीम को चौंकाया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच देखी जा सकती है अच्छी टक्कर
भारत और बांग्लादेश की टीमें इस मैच को लेकर पूरी तरह से तैयार है। जहां एक और भारत ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मैच जीतकर बुलंद हौंसलों के साथ उतरने जा रही है तो वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को तो हराया लेकिन उन्हें गुरुवार को अफगान टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा। फिर भी बांग्लादेशी टीम को कमतर तो नहीं आंका जा सकता है।

यूएई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिल रहा है फायदा
वैसे एशिया कप में यूएई के जबरदस्त गर्मी के मौसम को देखते हुए माना जा रहा है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी। जिसके जीतने की संभावना बहुत ज्यादा है। और इस बार टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला कर रही है।

लेकिन इन चीजों को देखकर भारत करना चाहेगा लक्ष्य का पीछा
इन चीजों को देखते हुए हर कोई ये सोच रहा होगा कि भारतीय टीम भी पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का ही फैसला कर सकती है लेकिन भारतीय टीम एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ आंकड़ों पर गौर किया जाए तो लगता है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा बाद में बल्लेबाजी करना ही पसंद करेंगे।

एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को हर बार हराया लक्ष्य का पीछा करते हुए
क्योंकि साल 1988 से एशिया कप के इतिहास को देखे तो अब तक वनडे मुकाबलों में भारत और बांग्लादेश के बीच 10 बार आमना-सामना हो चुका है इन 10 मैचों में हेड टू हेड देखे तो भारत ने 9 मैच अपने नाम किए हैं तो वहीं बांग्लादेश ने महज 1 मैच साल 2012 में जीता था। दिलचस्प बात ये है कि भारत ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ जो 9 मैच जीते हैं वो सभी बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं।

9 मैचों में भारत की बांग्लादेश पर बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीत
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीते हुए 9 मैचों में लक्ष्य का पीछा किया और हमेशा कामयाब रही तो वहीं अगर बांग्लादेश की एकमात्र जीत को देखे तो वो भी बाद ही बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं। ऐसे में इन चीजों के देखकर तो लग रहा है कि भारत ने लक्ष्य का पीछा किया तो एक बार फिर से बांग्लादेश पर विजय हासिल कर सकती है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- बांग्लादेश के खिलाफ अगर आज लक्ष्य का पीछा करेगा भारत तो जरुर मिलेगी जीत appeared first on SportzWiki Hindi.