Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: हार के बाद हांगकांग के कप्तान अंशुमन का टूटा आत्मविश्वास, कहा यहां आकर भी हूँ दुखी

साल 2008 के बाद से हांगकांग अपना पहला एशिया कप खेला. अपने पहले ही मैच में टॉस जीत कर हांगकांग के कप्तान ने बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वहीं पाकिस्तान आज अपनी पूरी पॉवर के साथ मैदान में उतरा.

हांगकांग के बल्लेबाज़ हुए फेल 

2008 के बाद से पहला एशिया कप खेलने वाली हांगकांग टीम पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 116 रनों पर ही ढेर हो गई. उसके लिए सबसे ज्यादा 27 रन नंबर सात बल्लेबाज एजाज खान और 26 रन किंचित शाह ने बनाए. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने तीन और शोएब मलिक और  शादाब खान ने दो-दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान  ने हासिल की आसान जीत

 

117 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाक टीम ने अच्छी शुरुआत की.इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 43 रन जोड़े. फखर के आउट होने केबाद बाबर और इमाम ने 50 रन की साझेदारी की. बाबर 33 रन बना के आउट हो गए. वही उनके आउट होने के बाद टीम को उन्होंने जीत दिला दी.

हमने मैच के दौरान बहुत सारी गलतियाँ की है 

मैच में हार के बाद बात करते हुए हांगकांग के कप्तान ने कहा कि “बल्लेबाज़ी के दौरान हमने बहुत ज्यादा गलतियां की. 120 रन के स्कोर का बचाव नही किया जा सकता है. हमे पाकिस्तान के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा. हमारे स्पिनर्स ने अच्छा किया था, लेकिन हमारे पास एक अच्छा स्कोर नही था. जिस वजह से वो उसका बचाव नही कर सके.”

अपनी बात को बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, कि “ये अच्छा अनुभव था कि हम यहां तक आएं और पाकिस्तान टीम का सामना किया. हम इस मैच में फाइट करना चाहते थे और हम वो नही कर सके, जिस वजह से हम निराश है. मैच की शुरुआत में यहाँ पर उछाल था और स्विंग भी हो रही थी. हमारी शुरुआत अच्छी थी, लेकिन हम इसका फायदा नही उठा सके थे. इस स्कोर का बचाव नही किया जा सकता था. हमारे बल्लेबाजों ने हमे निराश किया है.”

The post एशिया कप 2018: हार के बाद हांगकांग के कप्तान अंशुमन का टूटा आत्मविश्वास, कहा यहां आकर भी हूँ दुखी appeared first on SportzWiki Hindi.