विश्व क्रिकेट की दो सबसे चिर-विरोधी टीमों में शुमार पड़ोसी मुल्क भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के अपने ही मायने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से क्रिकेट मैच होना दर्शकों के लिए एक बहुत ही बड़े त्योहार की तरह है, क्योंकि ये दोनों कट्टर टीमें आपस में बहुत कम बार भिड़ती दिखायी देती है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर-4 की जंग आज
जहां एक तरफ संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का 15 महीनों से इंतजार किया जा रहा था और तब जाकर 19 सितंबर को पहला मैच खेला गया था तो वहीं इसी एशिया कप में 5 दिनों के अंदर ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आज रविवार को दूसरी बार आपस में भिड़ने वाली हैं।

दुबई के मौसम पर रहेगी नजरें
इंडो-पाक क्रिकेट मैच हो तो दर्शकों के लिए बहुत खास होता है तो हमें भी मैच के लिए सबसे पहले मौसम का हाल बताना भी जरूरी है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच में भी मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

आज भी रहेगा सूर्य देवता का प्रकोप
वैसे मौसम की बात करें तो हर किसी के जेहन में बारिश की बात आ जाती है लेकिन यूएई में मौसम बड़ा गर्म रहता है। तो आज के दुबई के मौसम की बात करें तो आज भी सूर्य देवता का प्रकोप अपने चरम पर रहेगा। रविवार हो अभी हाल के दिनों से भी ज्यादा गर्मी है। जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्शियस रहेगा। तो 23 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यानि गर्मी खिलाड़ियों का असली इम्तिहान ले सकती है।

टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है पहले बल्लेबाजी का फैसला
दुबई की इस भारी गर्मी में कोई भी टीम आज टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने से बचना चाहेगी। क्योंकि इस कड़ी गर्मी में बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहेगा। लेकिन ये बात भी ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत से हुए ग्रुप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर पड़ेगी मौसम की मार, टॉस जीतने वाली टीम ने लिया ये फैसला तो जीतना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.