Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत और पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग, आंकड़ो के आधार पर जाने कौन हैं बेस्ट

भारत और पाकिस्तान के साथ ही पूरे क्रिकेट जगत के क्रिकेट प्रेमियों को 19 सितंबर का इंतजार है जब विश्व क्रिकेट की दो सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर हर कोई बहुत ही उत्सुक है। तो दोनों ही टीमों के खिलाड़ी भी आपस में श्रेष्ठता साबित करने के लिए बेताब हैं।

भारत-पाकिस्तान जंग में इन दो ऑलराउंडरों की भी होगी जंग

भले ही इस मुकाबले को दोनों टीमों के बीच सम्मान की जंग मानी जा रही है टीमों के साथ ही इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी भी आपस में श्रेष्ठता साबित करने के लिए उतरेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं दोनों ही टीमों के दो युवा ऑलराउंडर्स भारत के हार्दिक पंड्या और पाकिस्तान के फहीम अशरफ के बीच कैसी रहेगी जंग?

भारत के हार्दिक पंड्या और पाकिस्तान के फहीम अशरफ के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग

19 सितंबर को एशिया कप के तहत होने वाले इस हाई वॉल्टेज मुकाबले में विश्व के दो उभरते स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और फहीम अशरफ के बीच अपने आपको बेस्ट साबित करने का एक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। वैसे तो दोनों ही खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभाशाली हैं,  जो अपनी ओर से बेस्ट साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे।

दोनों ही स्टार ऑलराउंडरों के अब तक के वनडे करियर पर एक नजर….

लेकिन आज हम आपको बताते हैं दोनों के वनडे करियर के अब तक के आंकड़े जिससे आप समझ जाएंगे कि दोनों में से अभी तक आखिर कौन बेस्ट ऑलराउंडर के तौर पर खरा उतरा है। तो आईए दोनों के अब तक के वनडे रिकॉर्ड पर नजर…..

हार्दिक पंड्या ने दिखाया है अब तक जबरदस्त प्रदर्शन

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने साल 2016 में वनडे करियर की शुरुआत की। इसके बाद अब तक हार्दिक पंड्या ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। हार्दिक पंड्या उसके बाद से लगातार भारतीय टीम में खेल रहे हैं।

हार्दिक ने अब तक 41 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.13 की औसत से 670 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में इस स्टार खिलाड़ी ने 40 पारियों में 40.35 की औसत से 40 विकेट हासिल किए हैं।

फहीम अशरफ का प्रदर्शन नहीं रहा है खास

तो वहीं जह फहीम अशरफ की बात करें तो पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने पिछले साल इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपने वनडे करियर का आगाज किया। फहीम अशरफ ने इसके बाद वैसे रेगुलर तो नहीं खेल सके हैं, लेकिन अपनी गेंदबाजी से जब भी मौका मिला प्रभावित किया है।

फहीम अशरफ ने अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 8 पारियों में 13 की औसत से 78 रन ही बना सके हैं तो वहीं गेंदबाजी में फहीम ने 12 पारियों में 20.31 की औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं। यानि बल्लेबाजी में तो नहीं लेकिन गेंदबाजी में अशरफ का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post एशिया कप 2018- भारत और पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग, आंकड़ो के आधार पर जाने कौन हैं बेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.