यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप में भारतीय टीम को जीत का दावेदार तो माना जा रहा है।

विराट कोहली के बिना भारत को कमजोर मान रहे हैं कई क्रिकेटर
लेकिन विराट कोहली के नहीं होने से कोई भी यकिन के तौर पर भारत को एशिया कप का दावेदार नहीं मान रहा है। आए दिन कई पूर्व क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया में भारतीय टीम को विराट कोहली के बिना कुछ कमजोर मान रहे हैं, लेकिन वहीं पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान रहे शाहिद अफरीदी इस मामले में दूसरों से अलग सोचते हैं।

एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम एशिया का बिग बॉस में शाहिद अफरीदी ने कोहली को लेकर रखी अपनी बात
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी ने एशिया कप में भारतीय टीम को विराट कोहली के बिना भी जीतने में सक्षम करार दिया है। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भारत के हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज के एशिया का बिग बॉस कार्यक्रम में माना कि भारत को विराट कोहली की कमी कुछ खास नहीं खलेगी।

विराट कोहली के नहीं होने से नहीं पड़ेगा फर्क
एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि “दोनों ही टीमों में कुछ खास फर्क नहीं है। शुरू से ही भारतीय टीम का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी रहा है और ऐसे में विराट कोहली के टीम में नहीं होने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।
“विराट कोहली के नहीं होने से सिर्फ मानसिक रूप से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर असर पड़ सकता है, जो पाकिस्तानी टीम के लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन मैदान में विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के पास और भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

गर्मी के मौसम में टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है पहले बल्लेबाजी
वहीं शाहिद अफरीदी ने यूएई के मौसम को लेकर कहा कि “वहां का मौसम बहुत गर्म है और ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- विराट कोहली के बिना भी भारत जीत सकता हैं एशिया कप : शाहिद अफरीदी appeared first on SportzWiki Hindi.