एशिया कप के पहले मैच में आज बांग्लादेश की टीम श्रीलंका से भिड़ रही है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी बल्लेबाजी करने उतरी गत उपविजेता बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और पहले भी ओवर में 2 प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इन दोनों बल्लेबाजों को लगभग एक साल बाद श्रीलंका के लिए वनडे मैच खेल रहे लसिथ मलिंगा ने पवेलियन भेजा।
जसप्रीत बुमराह ने की तारीफ
कुछ समय पहले तक लसिथ मलिंगा क्रिकेट में सबसे खतरनाक योर्कर मारने वाले गेंदबाज माने जाते थे। उम्र के साथ उनके प्रदर्शन में गिरावट आई और अब उनकी जगह बुमराह के योर्कर को सबसे बेहतरीन माना जाता है। मलिंगा और बुमराह आईपीएल में एक ही टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। पहले ही ओवर में मलिंगा के लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट के बारे में बुमराह ने ट्वीट करते हुए लिखा
“अपने वापसी पर उन्होंने क्या शुरुआत की है। उन्होंने देखकर हमेशा ख़ुशी होती है।”
What a great start on his comeback match !!!! Always a pleasure to watch him. #lasithmalinga #AsiaCup2018
— Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) September 15, 2018
बुमराह को बनाने में मलिंगा का योगदान

एक समय लसिथ मलिंगा की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन सीमितगेंदबाजी करते ओवर गेंदबाज में होती थी। आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त गेंदबाजी करते थे। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2013 में युवा जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में शमिल किया। उनके बाद से मलिंगा ने उनकी गेंदबाजी को सुधारने में काफी मदद की और आज बुमराह भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।
मलिंगा छोड़ चुके हैं आईपीएल में खेलना

आईपीएल 2018 की नीलामी में लसिथ मलिंगा को बढती उम्र और गिरते फॉर्म की वजह से लसिथ मलिंगा को कोई खरीददार नहीं मिला। इसके बाद उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें गेंदबाजी सलाहकार के रूप में अपनी टीम में शामिल किया। यहाँ भी बुमराह को लगातार मलिंगा का साथ मिलता रहा।
बुमराह कई बार अपने प्रदर्शन के लिए मलिंगा को धन्यवाद कर चुके हैं। एक बार इंटरव्यू में बुमराह ने कहा थी कि उनके प्रदर्शन में लसिथ मलिंगा का काफी बड़ा योगदान है।
The post एशिया कप 2018: लसिथ मलिंगा की शानदार वापसी पर जसप्रीत बुमराह ने जताई खुशी appeared first on SportzWiki Hindi.
