पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में खिताब को अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पाकिस्तान टीम को एशिया कप में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं जिससे टीम का संतुलन जबरदस्त नजर आ रहा है।

शाहिन शाह अफरीदी ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया अपने वनडे डेब्यू
एशिया कप में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 के अपने पहले मैच में 18 साल के युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज शाहिद शाह अफरीदी को डेब्यू का मौका दिया। शाहिन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनायी।

अफगानिस्तान के खिलाफ दिखाया अपना हुनर
शाहिन शाह अफरीदी कमाल के खिलाड़ी हैं। केवल 18 साल की उम्र में ही इनकी गेंदबाजी में जबरदस्त स्पीड नजर आती है। इन्होंने अपने वनडे डेब्यू पर इसे साबित भी कर दिया, जहां उन्होंने लगातार 140 किमी प्रतिघंटे से भी ज्यादा रफ्तार से गेंद डालने की काबिलियत दिखायी। और अफगानिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में केवल 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

भारत के खिलाफ भी शाहिन साबित हो सकते हैं पाकिस्तान के तुरूप के इक्के
अफगानिस्तान के खिलाफ मिले पहले ही मैच में शाहिन ने जबरदस्त गेंदबाजी कर भारत के खिलाफ भी खेलने का दावा ठोका है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट रविवार को भारत के खिलाफ इस युवा तेज गेंदबाज को मौका देगा और तुरूप के इक्के की तरह भी इस्तेमाल कर सकता है। क्योंकि इस युवा गेंदबाज के बारे में भारतीय बल्लेबाज नहीं जानते हैं और ये अपनी स्पीड से भारत के खिलाफ तुरूप के इक्के भी साबित हो सकते हैं।

राहुल द्रविड़ से शाहिन ने लिए टिप्स
शाहिन शाह अफरीदी की सबसे खास बात ये है कि इन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा अंडर-19 टीम और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ से टिप्स लिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल द्रविड़ के द्वारा दिए गए टिप्स भारत के खिलाफ शाहिन शाह कितना अमल में ला पाते हैं।

अंडर-19 टीम से पाकिस्तान सुपर लीग का सफर रहा शानदार
शाहिन शाह अफरीदी में पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के बड़े खिलाड़ी का अक्स नजर आता है। सबसे पहले इस गेंदबाज की प्रतिभा को दुनिया ने इस साल की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में देखा था जहां जबरदस्त प्रदर्शन कर अपने आपको साबित किया.
इसके बाद जल्द ही पाकिस्तान सुपर लीग में भी एन्ट्री मिल गई और वहां भी इन्होंने खूब छाप छोड़ी और आखिरकार सभी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इन्हें पाकिस्तान की नेशनल टीम में जगह मिल ही गई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- भारत के लिए मुसीबत बन सकता हैं ये पाकिस्तानी गेंदबाज, राहुल द्रविड़ से लिए हैं टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.