भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा समय में रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. यही कारण है कि दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज बंद हैं. लगभग एक साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2018 में ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला बुधवार को खेला गया. इस मैच के शुरु होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसक ने मिशाल पेश की है.
पाक प्रशंसक ने गाया भारत का राष्ट्रगान

दो देशों के बीच कोई भी क्रिकेट मैच शुरु होने से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान गाया जाता है. जिससे खिलाड़ियों को अहसास रहे है कि वह अपने देश के लिए खेल रहे हैं. कुछ ऐसा ही भारत और पाक मैच के दौरान बुधवार को भी हुआ.
इसी दौरान वहां मौजूद एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक ने भारत के राष्ट्रगान के साथ पूरा राष्ट्रगान गाया, जोकि सामान्य तौर पर देखने को नहीं मिलता है. एक दूसरे की आलोचना करना वालों के लिए ये एक मिशाल साबित हो सकती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला करीब एक साल बाद खेला गया. इससे पहले दोनों टीमें पिछले वर्ष चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भिड़ी थीं.

एशिया कप-2018 में हुए इस मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होकर 162 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 29 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन आउट होने वाले बल्लेबाज रहे. रोहित ने 52 रन बनाए थे. जबकि सिखर धवन ने 46 रन बनाए. वहीं अम्बाती रायडू और दिनेश कार्तिक 31-31 रन बनाकर नाबाद रहे. अब भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला सुपर फॉर का रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
यहां देखें वह वीडियो:
Asia cup 2018: Pak Fans Singing Indian National Anthem Goes Viral: https://t.co/pVDgla5YDm via @YouTube
— Oneindia Telugu (@Oneindia_Telugu) September 21, 2018
The post एशिया कप-2018 : वीडियो : भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी फैन ने गाया भारतीय राष्ट्रगान वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.