Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप-2018 : चोटिल हार्दिक पंड्या एशिया कप से हुए बाहर, इस दिग्गज खिलाड़ी को भेजा गया युएई

एशिया कप-2018 का बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या को पीठ दर्द की वजह से गेंदबाजी छोड़कर मैदान के बाहर जाना पड़ा. पंड्या चलने में समर्थ नहीं थे, इसलिए उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया.

मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. हार्दिक पंड्या पारी का 18वां ओवर कर रहे थे. ओवर की पांचवी गेंद फेकने के बाद हार्दिक को पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गए. इसके बाद वह उठ नहीं पाये और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिये स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.

हार्दिक के स्ट्रेचर पर जाने के कुछ ही समय बाद खबर आयी कि हार्दिक अब चल फिर सकते हैं. वहींअब दीपक चाहर के टीम में शामिल किए जाने बाद माना जा रहा है कि हार्दिक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं.

चाहर को बुलाया गया दुबई

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक राजस्थान के दीपक चाहर को जारी एशिया कप में हार्दिक पंड्या के बैकअप के लिए टीम में शामिल किया गया है.

पीठ दर्द का शिकार हो रहे खिलाड़ी

पिछले तीन महीने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए सही नहीं रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर भुवनेश्वर कुमार पीठ में दर्द की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. जबकि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच के दौरान आर अश्विन भी पीठ दर्द का शिकार हुए थे. जिसके बाद वह पांचवा टेस्ट नहीं खेल सके.

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ये दूसरा मैच था. इससे पहले मंगलवार को भारतीय टीम हांगकांग के साथ अपना पहला मैच खेली थी. इस मैच में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया था. अब भारत और बांग्लादेश के बीच 21 सितंबर को सुपर फोर का मैच खेला जाएगा.

The post एशिया कप-2018 : चोटिल हार्दिक पंड्या एशिया कप से हुए बाहर, इस दिग्गज खिलाड़ी को भेजा गया युएई appeared first on SportzWiki Hindi.