एशिया कप 2018 का आगाज हो गया है. पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था. वही अब भारत भी अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. इस मैच में भारत का सामना हांगकांग से होगा. वही हांगकांग इस मैच में अच्छा करना चाहेगा.
आप को बता दें कि हांगकांग को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान ने इस मैच को आठ विकेट से जीत लिया था. पाकिस्तान के लिए इस मैच में इमाम ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं दूसरी तरफ भारत इस मैच को जीत कर एशिया कप का विजयी आगाज करना चाहेगा.
भारत इस मैच को जीत कर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगा. तो आइये जानते हैं ये मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.
किस मैदान पर खेला जाएगा ये मैच?
भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप 2018 का ये ओपनिंग मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (दुबई) में खेला जाएगा.
भारत में कितने बजे देख सकेंगे ये मैच?
भारतीय समय के मुताबिक ये मुकाबला शाम 5.00 बजे से शुरू होगा.
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे ये मुकाबला?
ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1/HD और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1/HD पर देख सकते हैं.
इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
इस मैच को आप हॉटस्टार, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर देख सकेंगे।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद.
हांगकांग की टीम:
अंशुमन रथ (कप्तान), अफताब हुसैन, एजाज खान, बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एहसान नवाज, हारून अरशाद, कैमरून मैक्लशन, स्कॉट मैक्हनेई, नदीम अहमद, निजाकत खान, राग कपूर, किंचित शाह, तनवीर अहमद, तनवीर अफजल, वकास खान.
The post एशिया कप 2018: यहाँ फ्री देख सकते हैं भारत-हांगकांग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग appeared first on SportzWiki Hindi.