Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ रहे शिखर धवन ने इस ख़ास को दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

एशिया कप 2018 को अगर भारतीय टीम ने जीता हैं, तो इसका श्रेय काफी हद तक स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को जाता हैं. भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने एशिया कप 2018 में शानदार प्रदर्शन किया और उनके दम पर ही भारतीय टीम अपनी एशिया की बादशाहत बरकरार रख पाई हैं.

शिखर को मिला ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का ख़िताब 

बता दें, कि अपने शानदार प्रदर्शन के चलते स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को  ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुना गया हैं. भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट में 5 मैच खेले. जिसमे उन्होंने 68.40 की शानदार औसत के साथ 342 रन बनाये.

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.02 का रहा, उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शानदार शतक भी लगाये. उनका बेस्ट स्कोर 127 रन का रहा जो उन्होंने हांगकांग के खिलाफ बनाया था.

मैंने इस टूर्नामेंट का भरपूर लुत्फ़ उठाया

It was a good batting but the runs were not made: Dhawan

शिखर धवन ने ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुने जाने के बाद अपने बयान में कहा, “आज का फाइनल बहुत शानदार था. मैंने इस टूर्नामेंट का भरपूर लुत्फ़ उठाया. मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा हैं, कि यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी अच्छा रहा, मैं उम्मीद कर रहा हूँ, कि अपना यह शानदार प्रदर्शन आगे के आने वाले मैचों में भी जारी रखूँगा.

इंग्लैंड के मुश्किल दौरे के बाद यहां प्रदर्शन करना एक सुखद अहसास हैं. मैं अपने खेल मैं और ज्यादा कंसिस्टेंसी लाना चाहता हूँ और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहा हूँ.”

रोहित को भी देना चाहूँगा बधाई

रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए शिखर धवन ने अपने बयान में आगे कहा,

“जब भी मैं रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करता हूँ, तो मुझे काफी मदद मिलती हैं.हम दोनों एक-दूसरे के खेल को जानते हैं.

रोहित और मैं कभी-कभी आक्रामक शैली की भूमिका को बदलते रहते हैं. उसकी बल्लेबाजी की टाइमिंग और उसकी कंसिस्टेंसी काफी अच्छी हैं. उसका भी यह एशिया कप काफी अच्छा रहा हैं, इसलिए मैं उसे भी शानदार प्रदर्शन की बधाई देना चाहूँगा.”

The post एशिया कप 2018: ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ रहे शिखर धवन ने इस ख़ास को दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.