एशिया कप 2018 का श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद बांग्लादेश टीम दूसरे मैच के लिए प्रैक्टिस में लगी है. इसी बीच बांग्लादेश के स्टार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन वापस बांग्लादेश लौट रहे हैं. बांग्लादेश टीम 20 सितंबर को अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है.
बांग्लादेश वापस लौटने का कारण ?

बीडीक्रिकटाइम डॉट कॉम पर दी गयी जानकारी के मुताबिक शाकिब अल हसन की बेटी अलायना दुबई में बीमार पड़ गयी है. दुबई और बांग्लादेश के मौसम में काफी अंतर है. जिसे मासूम अलायना अडॉप्ट नहीं कर सकी. इसलिए शाकिब वापस बांग्लादेश लौटेंगे. बीडीक्रिक टाइम ने इस बात की पुष्टि शाकिब अल हसन के एजेंट के आधार पर की है.
जब शाकिब के एजेंट ‘N9ine’ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया ‘शाकिब की बेटी अलायना दुबई में बीमार हो गयी है. जिस कारण शाकिब वापस ढाका परिवार के साथ मंगलवार रात में लौट रहे हैं. उनके टीम में वापस 19 या 20 सितंबर को शामिल होने की संभावना है”
31 वर्षीय शाकिब अल हसन दुबई से मंगलवार शाम 4 बजे एयरपोर्ट से रवाना होंगे. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वह वापस दुबई कब लौटेंगे.

एशिया कप का पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 15 सितंबर को खेला गया था. जिसमें बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 137 रनों से जीत दर्ज की. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. विकेट गिरने के साथ ओपनर तमीम इकवाल चोटिल हो गए और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा. जिसके चलते वह एशिया कप से भी बाहर हो चुके हैं.
एक समय टीम ने 1 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. वहीं मुश्फिकुर रहमान ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी 144 रनों की पारी खेली. जिसके चलते टीम 261 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई. इसके जवाब में श्रीलंका टीम 124 रन ही बना सकी थी.
The post एशिया कप 2018 : अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश वापस लौट रहे शाकिब अल हसन, ख़ास हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.