Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा इन तीन खिलाड़ियों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता!

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एक और सुपरहिट मुकाबला होने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप के दूसरे राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मैच होना वाला है। सुपर-4 में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम अपनी लय को बरकरार रखते हुए जीतना चाहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ इन तीन खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीम एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खेले गए पहले मैच में बहुत ही मुश्किल से जीत सका लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने अगले दोनों मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश से आसानी से जीत लिए। इस जीत से भारतीय टीम उत्साहित जरूर है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले मैच में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अंबाती रायडू

लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले धाकड़ मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायडू को एशिया कप के पहले तीनों मैचों मे मौका मिला है। वैसे अंबाती रायडू ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम मैनेजमेंट बाहर बैठे केएल राहुल को मौका देने पर विचार कर सकता है। ऐसे में हो सकता है कि अंबाती रायडू को एक मैच के लिए बाहर कर केएल राहुल को मौका दिया जाए।

दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एशिया कप में बतौर बल्लेबाज भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। दिनेश कार्तिक को तीनों ही मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है।

दिनेश कार्तिक को मौका देने के कारण मनीष पांडे को बाहर बैठे इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ दिनेश कार्तिक को आराम देकर मनीष पांडे को उतारा जा सकता है।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ समय से सीमित ओवर के सबसे शानदार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल पर एशिया कप में बड़ी उम्मीदें थी लेकिन पहले तीन मैचों में युजवेन्द्र चहल का प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नहीं रहा है। और वहीं तीसरे में मैच मे रविन्द्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन करने के बाद चहल पर दबाव भी बन गया है।

अब टीम में रविन्द्र जडेजा और कुलदीप के साथ ही केदार को गेंदबाजी ऑप्शन बनाकर कप्तान रोहित शर्मा चहल को बाहर कर किसी तेज गेंदबाज को मौका दे सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा इन तीन खिलाड़ियों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता! appeared first on SportzWiki Hindi.