Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग में कर दी ऐसी गलती जिसे देख नहीं होगा यकिन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी आज के दौर के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी जिस तरह से विकेट के पीछे अपनी चतुराई से बल्लेबाजों को आउट करते हैं उसका कोई सानी नहीं है। रन आउट हो या स्टंप इन मामलों में तो एमएस धोनी एक अलग ही दर्जे के विकेटकीपर नजर आते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी हैं मौजूदा समय के सबसे अच्छे विकेटकीपर

बल्लेबाजों को स्टंप या रन आउट करने में भारत के इस महान विकेटकीपर का कोई जवाब ही नहीं है। पलक झपकते ही विकेट से बेल्स को उड़ाने के तो क्या कहने इसकी बराबरी करना तो शायद मौजूदा दौर में किसी भी विकेटकीपर के लिए आसान नहीं है।

बांग्लादेश के खिलाफ धोनी से हो गई ये बड़ी चूक

ऐसे जबरदस्त विकेटकीपर होने के बाद अगर महेन्द्र सिंह धोनी से कोई चूक हो जाए तो आंखों पर यकिन करना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बेहतरीन विकेटकीपर से शुक्रवार को एशिया कप 2018 के खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ी चूक हो गई। जो देखने के बाद आपको भी भरोसा नहीं होगा और सोचेंगे कि धोनी भी ऐसी कोई चूक कर सकते हैं क्या?

धोनी की ये गलती देख आपको भी नहीं होगा यकिन

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी से एक बड़ी चूक हो गई। वैसे ये चूक भारतीय टीम पर भारी तो नहीं पड़ी लेकिन आमतौर पर ऐसी गलती धोनी से नहीं देखी जाती है।

सीधे थ्रो पर नहीं पकड़ सके साफ तरह से गेंद, बल्लेबाज आउट होने से बचे

दरअसल बांग्लादेश की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी 160 रनों पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। तभी बांग्लादेश के बल्लेबाज सौम्य सरकार नए-नए क्रीज पर आए। पारी के 36वें ओवर की दूसरी गेंद को 4 रन पर खेल रहे सौम्य सरकार ने शॉर्ट फाइनल लेग की दिशा में खेलकर एक रन लेने का प्रयास किया लेकिन वहां फील्डर को आते देख लिटन दास से दूसरे छोर से मना कर दिया। ऐसे में सौम्य सरकार के लिए वापस घुमकर आना मुश्किल हो गया,

लेकिन वहीं कुलदीप यादव के सटिक थ्रो महेन्द्र सिंह धोनी साफ तरह से नहीं पकड़ सके और ग्लव्ज से ही स्टंप उड़ाया। ऐसा लग रहा था मानो रन आउट हो गया है लेकिन रिप्ले में पता चला कि धोनी के हाथ से गेंद स्लिप होने के बाद स्टंप उड़े और धोनी की इस चूक ने सौम्य सरकार को बचा लिया। आमतौर पर धोनी से ऐसी लगती नहीं देखी जाती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग में कर दी ऐसी गलती जिसे देख नहीं होगा यकिन appeared first on SportzWiki Hindi.