Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: रोहित शर्मा और फखर जमान में कौन हैं खतरनाक ओपनर, आंकड़े कर रहे सब बयाँ

एशिया कप 2018

6 देशों का घमासान एशिया कप अब करीब है. एशियाई क्रिकेट के इस महाकुंभ में सबसे बड़ा घमासान 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा.

इस महा-मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी टीमों का ऐलान भी कर दिया है. हालांकि, भारत के ज्यादातर खिलाड़ी जहां इंग्लैंड में फिलहाल टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं वहीं पाकिस्तान का पूरा फोकस अपनी प्लानिंग और कड़े अभ्यास पर है, ताकि वो भारत को शिकस्त देते हुए एशिया कप पर कब्जा जमा सके.

बहरहाल यह तो मैच के बाद ही पता चल पायेगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है. हालाँकि आज हम आपको दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों के बारे में बतायेंगे. उसमें भी सिर्फ फखर जमान और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में बात करेंगे. इन दोनों के आंकड़े के आधार पर हम बतायेंगे कि कौन किस पर हावी है.


इसमें कोई शक नहीं कि हिटमैन दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किर्तिमान स्थापित कर दिए हैं जहां पहुंचने के लिए बल्लेबाज सपने देखते हैं. रोहित दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम एकदिवसीय में तीन-तीन दोहरा शतक है.

रोहित शर्मा ने अपने करियर में 98 बार बतौर सलामी बल्लेबाज पारी की शुरूआत की है. इस दौरान रोहित 10 दफा नॉट आउट पवेलियन लौटे हैं. इस खिलाड़ी ने अब तक 4781 रन बतौर ओपनर बनाया है. इस दौरान रोहित का औसत 54.33 का रहा है.


मौजूदा समय में पाक का यह सलामी बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जा रहा है. अभी हाल ही में फखर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है. इसी के साथ फखर पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया हो.

यह बल्लेबाज अभी अपने करियर के सबसे बेहतरीन फार्म में है. याद होगा कि इसी बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्राफी फाइनल में शतक जड़ भारत को खिताब से दूर कर दिया था. जिसका शोक पूरे देश में देखने को मिला था.

हमेशा फखर भारत के मुसीबत साबित होते हैं. फखर ने 18 इनिंग में 4 बार नॉट आउट रह कर 1065 रन बनाए हैं. इस दौरान इनका औसत 76.07 का रहा है. जो रोहित से बेहतर हैं, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि फखर ने अभी हाल ही में अपने करियर की शुरूआत की है.

The post एशिया कप 2018: रोहित शर्मा और फखर जमान में कौन हैं खतरनाक ओपनर, आंकड़े कर रहे सब बयाँ appeared first on SportzWiki Hindi.