एशिया कप-2018 अपने अंतिम चरण है. सुपर-4 के दो मैचों के बाद 28 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा. बीते रविवार को दो सुपर 4 के मुकाबले हुए, इन नतीजों में भारत ने अपनी जगह फाइनल में पक्की करली. जबकि अफगानिस्तान बांग्लादेश से मिली हार के बाद फाइनल की दौड़ बाहर हो गया.
पाकिस्तान और बांग्लादेश का अहम मैच
बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा. ये मैच एक सेमीफाइनल की तरह होगा. जिस टीम को जीत मिलेगी वह एशिया कप-2018 के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. वहीं एक सुपर-4 मुकाबला मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच भी खेला जाना है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के नतीजों से दोनों टीमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. अफगानिस्तान टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ दुर्भाग्यशाली रही उसे बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा. लगभग जीतते हुए मैच उसने गंवा दिए.
मौजूदा पॉइंट टेबल की स्थिति
सुपर 4 में सभी टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं. सभी को अब बस एक-एक मैच ही खेलना है. भारत ने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई. अफगानिस्तान दो मैचों को गंवाकर बाहर हो गया.
पाकिस्तान और बांग्लादेश टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की है, जबकि एक-एक में हार मिली है. दोनों टीमों के रनरेट में भी बहुत ज्यादा अंतर नज़र नहीं आ रहा है. फिर भी पाकिस्तान का रनरेट थोड़ा सा बेहतर है. पाकिस्तान का नेट रनरेट -.56 है, जबकि बांग्लादेश का नेट रनरेट -65 है.

ऐसे में अगर किसी वजह से मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेंगे. इस स्थिति में पाकिस्तान का नेट रनरेट बांग्लादेश से बेहतर होने की वजह से उसे फाइनल खेलने का मौका मिलेगा. पॉइंट टेबल में सबसे मजबूत भारत है. भारतीय टीम ने अपने दोनों मैचों में लगभग एक तरफ़ा जीत दर्ज की. जिस कारण भारत का रनरेट +1.33 है. वहीं अफगानिस्तान का रनरेट पाकिस्तान और बांग्लादेश से बेहतर है, अफगानिस्तान का नेट रन रेट -.07 है.
The post एशिया कप-2018 : जानिए, क्या बन रहे फाइनल के लिए समीकरण, भारत से किसका होगा सामना appeared first on SportzWiki Hindi.