एशिया कप-2018 का सुपर फॉर मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है. पाकिस्तान टीम जहां अपना पिछला मैच हारकर आ रही है तो वहीं अफगानिस्तान टीम ने अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है.
टॉस जीत कर पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए टॉस में अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है. पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है.
अफगानिस्तान शानदार फॉर्म में

अफगानिस्तान टीम ने अभी तक अपना एशिया कप में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. वह इस एशिया कप-2018 के विनर के रूप में भी उभर कर सामने आ रही है. अपने पहले मुकाबले में जहां श्रीलंका को टीम ने 91 रनों से हार दी थी तो वहीं बांग्लादेश को 136 रनों से हाराया.
अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और अहसानुल्लाह अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ अर्द्धशतक लगाने वाले हाश्मतुल्लाह भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं.
अफगानिस्तान के खतरनाक स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. राशिद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 57 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में 2 विकेट भी निकाले.
पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी बन सकती समस्या

पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ जल्दी विकेट गंवाए जिससे टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी थी. फखर ज़मान का बल्ला अभी तक एशिया कप में चला नहीं है.
ऐसे में अगर अफगानिस्तान की ओर से शानदार गेंदबाजी होती है तो पाक टीम के लिए एक समस्या खड़ी हो सकती है. पाकिस्तान को इस मैच के बाद अगला सुपर फोर का मैच भारत के साथ रविवार को खेलना है. ऐसे में वह किसी भी स्थिति में ये मैच जीतना चाहेगी.
Teams:
Afghanistan (Playing XI): Mohammad Shahzad(w), Ihsanullah Janat, Rahmat Shah, Hashmatullah Shahidi, Asghar Afghan(c), Mohammad Nabi, Najibullah Zadran, Gulbadin Naib, Rashid Khan, Aftab Alam, Mujeeb Ur Rahman
Pakistan (Playing XI): Imam-ul-Haq, Fakhar Zaman, Babar Azam, Shoaib Malik, Sarfraz Ahmed(w/c), Asif Ali, Haris Sohail, Mohammad Nawaz, Hasan Ali, Usman Khan, Shaheen Afridi
The post एशिया कप-2018 : अफगानिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, पाकिस्तान ने अफरीदी को दिया आज मौका appeared first on SportzWiki Hindi.