एशिया कप 2018 में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज़ तमीम इकबाल चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए है. उनके बाहर होने से बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा हैं, क्योंकि बांग्लादेश पहले से ही चोट की वजह से लगातार जूझ रहा है. ऐसे में उनका बाहर होना काफी बड़ा झटका है.
लकमल की गेंद से लगी थी चोट

बांग्लादेश की टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल को 1.6 ओवर में लकमल की गेंद कलाई पर लग गई थी. जिसेक बाद वो रिटायर हर्ट हो गए थे. इस दौरान लकमल की गेंद उनकी कलाई में लग गई थी.जिसके बाद वो दर्द की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे. ऐसे में उनकी चोट को लेकर खबर आ रही है कि उनकी कलाई टूट गई है और वो 6 हफ्ते के लियर मैदान से बाहर हो गए हैं.
स्कैन के लिए ले जाया गया था अस्पताल
इस चोट के बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया था. जहाँ पर स्कैन के दौरान उनकी चोट की पुष्टि हुई है. इस चोट की वजह से वो अब एशिया कप से भी बाहर हो गए है. वहीं उनकी चोट की वजह से अब वो मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ चल रहे मैच में वापसी भी नही कर पाएँगे.
बांग्लादेश पहले से चोट से परेशान है

एशिया कप की शुरुआत से ही बांग्लादेश स्टार खिलाड़ियों की चोट की वजह से परेशान है. एशिया कप से पहले ही शाकिब अल हसन और खुद तमीम लगातार चोट से जूझ रहे है. जिस वजह से उनके एशिया कप खेलने को लेकर तक सवाल उठ गए थे.
वहीं अब तमीम के बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने अपना स्टार खिलाड़ी खो दिया है. वहीं अभी इस बारें में और कोई जानकारी नही आई है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि तमीम कैसे खुद को फिट कर पाते हैं
The post एशिया कप 2018: लाइव मैच के दौरान चोटिल हुए तमीम इकबाल एशिया कप से हुए बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.