जब से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम पर अपना दबदबा दिखाया है उसके बाद से हर बार जब इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच आमना-सामना होता है तो एक बड़ी संख्या में फैंस भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार मानते हैं। वैसे फैंस भी गलत नहीं है क्योंकि पिछले काफी समय से भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान को बहुत कम जीतते देखा गया है।

एशिया कप में इस बार पाकिस्तान टीम को भी बताया जा रहा है जीत का दावेदार
एशिया कप में एक बार फिर से ये दोनों टीमें हाई वॉल्टेज मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करीब 15 महीनों के बाद होने वाले इस मैच में इस बार माजरा कुछ अलग नजर आ रहा है। हर बार की तरह भारतीय टीम को एकतरफा दावेदार नहीं माना जा रहा है बल्कि कई लोग इस बार तो पाकिस्तान को भी दावेदार बता रहे हैं।

कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में शानदार प्रदर्शन कर रही है इसी कारण से उन्हें भारत के खिलाफ जीत का दावेदार माना जा रहा है और इसी बीच श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा भी पाकिस्तान की टीम की मदद के लिए आगे आए हैं। कुमार संगकारा इन दिनों एशिया कप में कमेंटेटर की भूमिका में हैं और उन्हें सोमवार को कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बात करते हुए देखा गया।

पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए कुमार संगकारा
कुमार संगकारा पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम और एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ बात करते हुए नजर आए। कहीं ना कहीं कुमार संगकारा यहां पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ जीत का मंत्र भी दिया होगा । इस सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर मुकाबले को लेकर कुमार संगकारा जैसे महान खिलाड़ी का मंत्र पाकिस्तानी टीम के लिए काम भी कर सकता है।
Stay calm and control your nerves!@KumarSanga2 message for @babarazam258 and @shinwarii3 ahead of the #INDvPAK #AsiaCup2108 clash. The power of the PSL bond! #HarSaansMeinBolo pic.twitter.com/AMaADBjG2b
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) September 17, 2018
भारत-पाकिस्तान के बीच है 19 सितंबर को मुकाबला
आपको बता दें कि पाकिस्तान, हांगकांग और भारत की टीमें एशिया कप में ग्रुप ए में हैं। जहां पर पाकिस्तानी टीम ने हांगकांग के खिलाफ अपनी जीत के साथ शुरुआत की है तो वहीं 19 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। जिस पर सभी निगाहें लगी हुई हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018: पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ कुमार संगकारा ने दिया जीत का मंत्र appeared first on SportzWiki Hindi.