Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: दुबई रवाना होने से पहले जसप्रीत बुमराह ने सभी एशियाई टीमो को दी चेतावनी

एशिया कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नही बचा है. ऐसे में जहाँ सबकी निगाहें सिर्फ एक ही मुकाबले पर टिकी हुई है, वो मुकाबला है भारत और पकिस्तान से हैं. इस मैच से पहले भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने मीडिया से बात की. इस दौरान एशिया कप में अपने प्रदर्शन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि वो एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

मैं अच्छा प्रदर्शन करूँगा 

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप के दौरान आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. बुमराह ने दुबई रवाना होने से पहले कहा कि
‘‘एशिया कप काफी अहम है और मैं वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये तैयार हूं. आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर होना मेरे लिये गर्व की बात है. हम कुछ चोटी के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलेंगे और मैं जानता हूं कि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं लेकिन मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है.’’
एशिया कप में टीम इंडिया अपनी सबसे बड़ी विरोधी पाकिस्तानी टीम से भिड़ने वाली है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 19 सितंबर को होना है. जसप्रीत बुमराह इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने के साथ-साथ अपने आलोचकों का मुंह बंद करने की भी कोशिश करेंगे.
इंग्लैंड में किया है शानदार प्रदर्शन 
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मुकाबले से बुमराह बाहर हो गए थे.जिसके बाद उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच से वापसी की थी. उनकी वापसी की बात ही टीम की गेंदबाज़ी में जबरजस्त सुधार हुआ था. यहां तक बुमराह ने वापसी टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट हासिल किये थे. ऐसे में टीम इंडिया और फैन्स एक बार फिर से बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे ताकि वो चैंपियंस ट्राफी के फाइनल की ख़राब यादों को खत्म कर सके.

The post एशिया कप 2018: दुबई रवाना होने से पहले जसप्रीत बुमराह ने सभी एशियाई टीमो को दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.