भारतीय क्रिकेट टीम यूएई में खेले जा रहे 14वें एशिया कप संस्करण में एक डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी थी। टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के पास खिताब की रक्षा करने की सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन अब तक जिस तरह से इस टूर्नामेंट में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में प्रदर्शन किया है वो बहुत प्रभावशाली रहा है।

इन तीन बातों से साबित होता है भारतीय टीम खिताब को कर जाएगी डिफेंड
रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में डिफेडिंग चैंपियन को अभी तक तो सही दिशा में ले जा रहे हैं। अब 28 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी जंग होने वाली है। इस मुकाबले में वैसे बांग्लादेश की टीम से चुनौती तो मिल सकती है, लेकिन हम आपको बताते हैं वो तीन प्रमुख कारण जिससे भारतीय टीम करेगी खिताब की रक्षा…..
शिखर धवन-रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी है जबरदस्त लय में
भारतीय टीम में सबसे प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली इस एशिया कप का हिस्सा नहीं है। ऐसे में कोहली की गैरमौजूदगी में पूरी जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर है। इस सलामी जोड़ी ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है और अपने ही दम पर एक के बाद एक मैच जीताते जा रहे हैं।
इस जोड़ी ने अब तक के सभी मैचों में भारतीय टीम को ठोस शुरुआत दिलायी है। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर में भी ये दोनों खिलाड़ी पहले और तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में खिताबी मुकाबले में ये जोड़ी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली है।

टीम का आत्मविश्वास है सातवें आसमान पर
भारतीय टीम को इस एशिया कप के अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ कुछ मुश्किलें आयी थी लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। भारत के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास लगातार 4 जीत और एक टाई मैच के साथ बुलंदियों पर है। और जिस तरह की लय और आत्मविश्वास टीम के पास है उसे देखते हुए तो भारतीय टीम को खिताब जीतना तय नजर आ रहा है।

गेंदबाज कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम के गेंदबाज पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी प्रदर्शन को टीम के गेंदबाजों ने एशिया कप में भी बरकरार रखा है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस एशिया कप जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम के स्पिन आक्रमण के साथ ही तेज गेंदबाजी आक्रमण ने भी अपना योगदान दिया है। खिताबी जंग के लिए भारत की स्पिन तिकड़ी कुलदीप-चहल और जडेजा तैयार हैं तो वहीं बुमराह और भुवी की विश्वस्तरीय जोड़ी अपने शबाब पर है। ऐसे में फाइनल जंग में इन गेंदबाजों पर नजरें रहेंगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- ये तीन कारण साबित करते हैं कि दोबारा से भारत ही बनेगा एशिया कप का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.