विश्व क्रिकेट टी दो सबसे हाई प्रोफाइल टीमें भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में दो-दो हाथ करने को तैयार खड़ी है। लगातार हो रही कोशिश के बीच द्विपक्षीय सीरीज में तो इन दोनों चिर विरोधी टीमों के बीच मैच नहीं हो सका, लेकिन ठीक 15 महीनों के बाद ये भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

भारत-पाक मैच को लेकर हर कोई तैयार
अब जब भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के बीच क्रिकेट मैच हो तो हर कोई इसका बेताबी के साथ इंतजार करता है। हर कोई अपनी ओर से तैयार रहने की कोशिश करता है इसमें चाहें दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमियों को ले ले या फिर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को ले। सभी लोग तैयार हैं। ऐसे में दर्शक और खिलाड़ी तैयार हैं तो न्यूज चैनल क्यों पीछे रहें।

आजतक हिंदी समाचार चैनल लेकर आ रहा है खास पेशकश सलाम क्रिकेट
भारत के लोकप्रिय हिंदी समाचार चैनल आजतक ने भी 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के हाई वॉल्टेज मुकाबले के लिए अपनी तैयारी कर है और आजतक का बहुत ही खास कार्यक्रम वार्षिक क्रिकेट कॉन्क्लेव सलाम क्रिकेट के तहत एशिया के कई पूर्व दिग्गजों को एक साथ लाने की तैयारी कर रहा है।

17 सितंबर को दुबई में लगेगा दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली जंग से ठीक दो दिन पहले दुबई में आजतक के खास कार्यक्रम सलाम क्रिकेट में भारत,पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल होने जा रहा हैं। वार्षिक क्रिकेट कॉन्क्लेव सलाम क्रिकेट कार्यक्रम का आयोजन दुबई में 17 सितंबर को किया जाएगा। जो इस पूरे दिन इंडिया टूडे पर कवरेज किया जाएगा।
उपमहाद्विप के ये दिग्गज क्रिकेटर होंगे सलाम क्रिकेट का हिस्सा
आजतक समाचार चैनल की इस खास पेशकश में पूरे 11 पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ ही पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन, आकाश चोपड़ा, मदद लाल, हरभजन सिंह, आर अश्विन, पाकिस्तान के वसीम अकरम, मिस्बाह उल हक, यूनिस खान बांग्लादेश के हबीबुल बशर और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन शामिल होने वाले हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई में होगा ये ख़ास कार्यक्रम, दिग्गज क्रिकेटर लेंगे हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.