Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2018 खत्म होने तक रोहित शर्मा तोड़ सकते है ये पांच विराट रिकॉर्ड

रोहित शर्मा एक शानदार बल्लेबाज है. वह अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बना चुके है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में रोहित शर्मा के पांच ऐसे रिकॉर्ड बताएंगे, जो वह साल 2018 में तोड़ सकते है.

बन सकते है बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

बता दें, कि रोहित शर्मा बतौर ओपनर बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए सबसे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते है. उनके पास सचिन तेंदुलकर के 167 छक्के को पीछे छोड़ने का मौका है. रोहित बतौर ओपनर बल्लेबाज 98 पारियों में 150 छक्के लगा चुके है. उन्हें सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मात्र 18 छक्कों की और जरुरत है.

सबसे ज्यादा बार 150 स्कोर बनाने का मौका 

रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 रन बनाने का भी मौका है. रोहित शर्मा और डेविड वार्नर दोनों ने वनडे क्रिकेट में अबतक पांच-पांच 150 के स्कोर बनाये हुए है. अगर रोहित एक और 150 स्कोर इस साल कर दे, तो वह दुनिया के सबसे ज्यादा 150 बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बन सकते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 

रोहित शर्मा अबतक अपने 84 मैचों के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 2086 रन बना चुके है. रोहित शर्मा वर्तमान में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर है. उनसे आगे इस लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल, ब्रैंडन मैक्कुलम, शोएब मलिक और विराट कोहली है.

अगर रोहित इस साल टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते है, तो वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते है.

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बन सकते हैं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 

रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक 89 छक्के लगा चुके है. वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर चौथे स्थान में है.

रोहित शर्मा अगर इस साल 15 छक्के और लगा देंगे, तो वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. फिलहाल टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम है. जिन्होंने 103 छक्के लगाये हुए है. रोहित के नाम 89 छक्के है और वह इस लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल, ब्रैंडन मैक्कुलम, क्रिस गेल के बाद है.

बन सकते हैं टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

रोहित शर्मा ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में कुल 3 शतक लगाये हुए है. रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ऐसे बल्लेबाज है. जिन्होंने 3 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाये हुए है.

रोहित के पास इस साल यह भी मौका है, कि वह सिर्फ एक शतक लगाकर टी-20 क्रिकेट इतिहास सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाए.

The post साल 2018 खत्म होने तक रोहित शर्मा तोड़ सकते है ये पांच विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.