भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के खतरनाक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। इस भारतीय स्टार बल्लेबाज ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 23 सितंबर को जड़ सकते हैं दोहरा शतक
इसी तरह से आज हम आपको ऐसी कुछ चीजें बताते हैं जिससे कि संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 सितंबर को होने वाले मुकाबले में एक और दोहरा शतक जड़ सकते हैं। रोहित शर्मा एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। तो आईए आपको करवाते हैं उन चीजों से रूबरू जिससे रोहित शर्मा का 23 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक बनाने का बन रहा हैं संयोग…..
एशियाई आक्रमण आता है खूब पसंद
भारतीय टीम के आक्रमक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब तक के अपने करियर में जबरदस्त बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे हैं। रोहित शर्मा को अपने करियर में सबसे ज्यादा एशियाई आक्रमण पसंद आया है। जिस तरह से इस भारतीय बल्लेबाज ने अब तक एशियाई टीमों के खिलाफ प्रदर्शन किया है वो तारीफ के काबिल रहा है। उनके तीन दोहरे शतक में दो दोहरे शतक तो पडौसी श्रीलंका के खिलाफ ही निकले है। ऐसे में माना जा सकता है कि एक बार फिर से रोहित एशिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ कमाल कर सकते हैं।

एक कप्तान की जिम्मेदारी को समझने वाले क्रिकेटर
रोहित शर्मा को एशिया कप में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। रोहित शर्मा पर अपनी कप्तानी में विराट कोहली के बगैर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तानी के दबाव का अब तक बखूबी सामना किया है।
रोहित शर्मा अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी को खूब समझते हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर ही लगाया था। इस बार भी कमान रोहित के हाथों में है और वो कुछ अलग कर सकते हैं।

रोहित शर्मा में है बेहतरीन निरंतरता
रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार रन बना रहे हैं। इस बल्लेबाज में निरंतरता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार अपने आपको निरंतर रखा है। इस एशिया कप में भी रोहित शर्मा हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में नाकाम होने के बाद अगले दोनों ही मैचों में टच में नजर आए।
रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में लगाया इसके अगले ही साल एक और दोहरा शतक इस स्टार बल्लेबाज के बल्ले से निकला। इसके बाद पिछले साल 2017 में भी तीसरा दोहरा शतक लगाया ऐसे में 2018 में रोहित जिस तरह की लय में है उससे वो पाकिस्तान के खिलाफ एक खास पारी खेल सकते हैं।

तारीख के साथ जुड़े इतिहास का बन रहा है खास संयोग
इन सभी कारणों में सबसे खास और अहम कारण ये हैं। पाकिस्तान से मैच 23 सितंबर को है। और रोहित शर्मा के करियर में अब तक 3 के अंक के साथ बड़ा अच्छा संयोग रहा है। रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में जड़ा।दूसरा दोहरा शतक भी 13 नवंबर 2014 को आया। यहां भी 3 जरूर जुड़ा है। साथ ही उनकी सगाई जहां 3 जून को हुई तो शादी 13 दिसंबर को हुई यानि हर जगह 3 अंक जुड़ा है। तो 23 सितंबर को मैच है जहां 3 का ये संयोग दोहरा शतक लगवा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- इन चार कारणों से रोहित शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ लगा सकते हैं चौथा दोहरा शतक appeared first on SportzWiki Hindi.