भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की प्रमुख एशियन टीमों के साथ ही 6 देशों के बीच आज से एशिया क्रिकेट कप की जंग शुरू होने जा रही है। इन तीन प्रमुख टीमों के अलावा टूर्नामेंट में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शिरकत कर रही हैं। 15 सितंबर से 28 सितंबर के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में वैसे तो प्रबल दावेदार में किसी एक टीम को नहीं माना जा सकता।

श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने पाकिस्तान और भारत को मानते हैं एशिया कप का दावेदार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे महेला जयवर्धने ने इस एशिया कप की अपनी दो सबसे प्रबल दावेदार टीम के बारे में बताया है। माहेला जयवर्धने भले ही श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर हैं लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीम में से श्रीलंका का नाम नहीं लिया है बल्कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत को दावेदार बताया है।

भारत और पाकिस्तान की टीमों पर रहेगी हर किसी की नजरें
महेला जयवर्धने ने एशिया कप को एशियन क्रिकेट के विकास में सबसे खास माना है। महेला जयवर्धने ने कहा कि “टूर्नामेंट निश्चित रूप से विशेष भी है, क्योंकि ये कुछ अवसरों में से एक है जब हमें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने को मिलता है।”
“ये मुकाबला हमेशा कांटे का होता है। और लाखों लोग अगले बुधवार को इस बड़े खेल की उम्मीद करेंगे। दोनों ही टीमें शायद टूर्नामेंट में भी सबसे फेवरेट हैं, हालांकि इस तथ्य के आधार पर तो एक खुली प्रतिस्पर्धा बनी हुई है कि कोई भी टीम अपने घर से दूर नहीं है। भारत में यहां तक कि विराट कोहली के बिना कुछ खतरनाक खिलाड़ी हैं और अच्छा संतुलन है।”

पाकिस्तान को नहीं मिलेगा यूएई में होम एडवांटेज
पाकिस्तान की टीम पिछले करीब एक दशक से यूएई में ही अपने घरेलु मैचों की मेजबानी करता आ रहा है। लेकिन महेला जयवर्धने इसको पाकिस्तान के लिए फायदेमंद नहीं मानते।
जयवर्धने ने कहा कि “उनके पास संयुक्त अरब अमीरात की स्थिति का ज्यादा अनुभव है, ये पिछले एक दशक के लिए उनका दूसरा घर है लेकिन इसका कोई बड़ा फायदा नहीं हो सकता है।”

एशिया कप है एशिया के क्रिकेट विकास के लिए महत्वपूर्ण
एशिया कप की एशिया क्रिकेट के विकास को लेकर महेला ने कहा कि “एशिया कप ने एशिया में क्रिकेट के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और इसे साल टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात में इस इस क्षेत्र में पांचवें शक्ति उभरने पर नजरें हैं, अफगानिस्तान एक स्मार्ट टीम है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने ने इन दो टीमों को बताया एशिया कप का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.