संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में मंगलवार को सुपर-4 में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक बहुत ही रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में रोमांच अपने चरम पर था जहां सांसे रोक देने वाले मैच में आखिरकार दोनों ही टीमों ने बराबरी पर मैच खत्म किया।

भारतीय टीम को अफगानिस्तान से करवाना पड़ा मैच टाई
मैच में 4 लगातार शानदार जीत के बाद भारतीय टीम जिस लय में नजर आ रही थी उससे तो भारत को अफगानिस्तान पर आसान जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अफगानिस्तान की टीम ने इन सभी संभावनाओं को झटका देते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए पसीनें छुड़वा दिए। और भारत को एक बहुत ही रोमांचक मैच में टाई करने पर मजबूर कर दिया।

रविन्द्र जडेजा को आखिरी ओवर में बनाने थे 7 रन
भारतीय टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। गेंद अफगानिस्तान के सबसे अच्छे गेंदबाज राशिद खान के पास थी तो वहीं क्रीज पर जम चुके रविन्द्र जडेजा के पास स्ट्राइक थी। पहली गेंद डॉट खेलने के बाद अगली ही गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने चौका जड़ दिया। मैच में इस चौके से जान आ गई। अगली गेंद पर जडेजा ने सिंगल लिया। तो वहीं चौथी गेंद पर खलील ने सिंगल लेकर रविन्द्र जडेजा को स्ट्राइक दे दी। अब भारत को 2 गेंद पर 1 रन की ही जरूरत थी और स्ट्राइक जडेजा के पास थी।

जडेजा नहीं कर सके ये काम, एक नन्हा फैन मैदान में रोया
लेकिन पांचवी गेंद को उठाकर खेलने के प्रयास में रविन्द्र जडेजा आउट हो गए और मैच टाई पर खत्म हो गया। इस पल के साथ ही अफगानिस्तान का खेमा खुशी से झूम उठा को भारतीय फैंस को गहरी निराशा हुई। इस मैच को नहीं जीत पाने का दुख स्टेडियम में एक नन्हें भारतीय फैन को बहुत ही बुरी तरह से हुआ कि वो रोने लगा। नन्हें फैन को बिलखते देख भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अच्छा नहीं लगा।
Champions Trophy And Now #IndiavAfghanistan. Sir Ravindra Jadeja's Batting Is Injurious To Your Kids.
#INDvsAFG #INDvAFG #AFGvIND #AFGvsIND pic.twitter.com/z1DCimmjig
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) September 25, 2018
भुवी ने कॉल कर बच्चे को मनाया
ऐसे में माना जा रहा है कि मैच के खत्म होने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने उस नन्हें बच्चे को कॉल किया और उसे खुश करने का प्रसास किया। भुवनेश्वर कुमार ने यहां पर एक बहुत अच्छी मिसाल पेश की।
@harbhajan_singh Paaji he is happy now and looking forward to the final on Friday… Really kind of @BhuviOfficial as well to call and console him… We will surely bounce back and it will be our "Fateh" on Friday
Go Team India @BCCI pic.twitter.com/BPkBXO2hIv
— Amarpreet Singh (@itsamarpreet) September 25, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- मैच टाई होते ही रोने वाले नन्हें फैन को भुवनेश्वर कुमार ने कॉल कर मनाया appeared first on SportzWiki Hindi.



Go Team India