Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 : धोनी इस बार बना सकते हैं ये शानदार रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड की अपनी पुरानी यादों को भुलाकर रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप में अपना दम खम दिखाने के लिए दुबई रवाना हो गई है। रोहित शर्मा के ​अलावा दुबई में अभी पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, केदार जाधव, कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल आदि खिलाड़ी गुरूवार को दुबई रवाना हो गए है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला एशिया कप में 18 सि​तंबर से होने जा रहा है। खैर, एशिया कप में इस बार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी कई रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।

एशिया कप 2018 : रोहित और माही पहुंचे दुबई, इस टीम से होगा पहला मुकाबला 18 को

महेन्द्र सिंह धोनी एशिया कप का पांचवीं प्रतियोगिता खेलने जा रहे है। धोनी ने 2008 में पहला एशिया कप खेला था। धोनी ने अभी तक एशिया कप में 13 मैच खेले और इस दौरान 24 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे आउट किया है। धोनी अगर इस बार 6 मुकाबलों में 12 ​बल्लेबाजों को विकेट के पीछे आउट कर देते हैं तो एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। फिलहाल श्रीलंका के कुमार संगकारा 36 शिकार करके टॉप पर है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अगर एशिया कप के इन छह मैचों में 244 रन बना लेते है। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में 11वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। महेन्द्र सिंह धोनी ने अभी तक वनडे में 10,046 रन बनाए है। धोनी अगर 244 रन बना लेगें तो श्रीलंका के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ देगें। दिलशान के अभी वनडे में 10290 रन है।पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने एशिया कप में अभी तक 13 मैचों में 571 रन बनाए है। अगर धोनी इस टूर्नामेंट के छह मैचों में 103 रन बना लेगें तो एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामलें टॉप फाइव में पहुंच जाएंगे।