एशिया कप 2018 को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम को नजरंदाज कर पाकिस्तान की टीम को एशिया कप का प्रबल दावेदार बताया हैं.
भाग्यशाली हूं पहले एशिया कप में की भारत की अगुवाई

सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण एशिया कप ने अपनी चमक थोड़ी जरुर खोई हैं. हालाँकि, इस ट्रॉफी को सभी देश जीतना चाहते हैं, इसलिए यह जरुर एक रोमांचक टूर्नामेंट होगा.
मैं अपने को भाग्यशाली समझता हूं, कि मुझे 1984 में खेले उद्घाटन एशिया कप में युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला था. जो शारजाह में खेला गया था और यह देखना में भी काफी अच्छा लग रहा है, कि यह टूर्नामेंट फिर संयुक्त अरब अमीरात में वापस आ गया है.”
विश्व कप से पहले टीम के पास अभ्यास का अच्छा मौका

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा,
“एशिया कप 2018 एशिया की टीमों के लिए आईसीसी विश्व कप से पहले अभ्यास का एक अच्छा मौका हैं. विश्व कप से पहले टीमें जितने मैच खेलेगी. टीम की उतनी बेहतर तैयारी होगी.
एशिया की टीमों के पास इस टूर्नामेंट में विश्व कप से पहले अपनी खामियों को पता करने का एक अच्छा मौका हैं. इस टूर्नामेंट से टीमों को पता चलेगा, कि उनका कौन सा खिलाड़ी दबाव में हैं.”
पाकिस्तान होगा एशिया कप का प्रबल दावेदार

सुनील गावस्कर ने आगे अपन बयान में पाकिस्तान को प्रबल दावेदार बताते हुए कहा,
“पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता हैं, वह इस टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान की शुरूआत करेंगे. उनके पास एक अच्छी संतुलित टीम है और उन्हें वहां अपनी घर जैसी परिस्थितियां मिलेगी.
पिच और मौसम की स्थिति का पता होना टीम के लिए हमेशा एक प्लस पॉइंट होता हैं, इसलिए मुझे लगता हैं, कि पाकिस्तान एशिया कप का चैंपियन बन सकता हैं.
साथ ही वह अपने पूर्व करिश्माई कप्तान इमरान खान को देश का प्रधान मंत्री बनने के बाद एशिया कप उपहार के रूप में देने के लिए प्रेरित होंगे.”
The post एशिया कप 2018: भारत को नजरंदाज करते हुए इस टीम को सुनील गावस्कर ने बताया एशिया कप का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.